महिलाओं की सुरक्षा के लिए कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने चलाया विशेष अभियान

खबर श्रीगंगानगर से है यहां शहर में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कालिका पेट्रोलिंग यूनिट एंटी रोमियो स्क्वायड ने विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत यूनिट ने शहर के मुख्य हॉस्पिटल, बस स्टैंड, चौराहों और पार्कों में गस्त की और असमाजिक तत्वों पर निगरानी की। यूनिट ने आवारा बाइक सवारों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की और महिलाओं और बालिकाओं को राजकोप सिटीजन एप डाउनलोड करवाया। इसके अलावा उन्हें 112 और 1090 जैसे हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। चौधरी बल्लू राम गोदारा कॉलेज में भगवती LFC द्वारा आत्म रक्षा के गुर सिखाए गए। इस कार्यक्रम में प्रिंसिपल प्रो. पूनम सेतिया, डॉ. शालिनी आल्हा प्रभारी रानी लक्ष्मी बाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण केंद्र गोदारा कॉलेज श्रीगंगानगर और अन्य अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं। कॉलेज में विशेष प्रोग्राम रानी लक्ष्मी बाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण केंद्र द्वारा आयोजित किया गया। कालिका पेट्रोलिंग यूनिट का यह अभियान शहर में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस तरह के आयोजनों से महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होती है।