₹20 हजार के इनामी वांछित आरोपी को मोतीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

₹20 हजार के इनामी वांछित आरोपी को मोतीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

तमंचा-कारतूस, पिकअप वाहन और नकदी बरामद

 

 

बहराइच। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोतीपुर थाना पुलिस ने ₹20,000 के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, पिकअप वाहन और ₹1,320 नकद बरामद करने का दावा किया है।

 

 

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा पहुप सिंह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 2 अक्टूबर 2026 को ग्राम लोकाही के पास कार्रवाई की।

 

 

पुलिस ने समसुद्दीन पुत्र मोहम्मद हुसैन, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी शाहपुर कला, थाना मोतीपुर, जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 418/26, धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज था और उसकी गिरफ्तारी पर ₹20,000 का इनाम घोषित था।

 

 

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अदद देशी तमंचा, एक अदद जिंदा कारतूस, एक पिकअप वाहन तथा ₹1,320 नकद बरामद किए गए। इसके बाद आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 428/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई और उसे न्यायालय भेज दिया गया।

 

 

गिरफ्तारी का स्थान व समय: ग्राम लोकाही, थाना मोतीपुर; 2 अक्टूबर 2026 को सुबह 4:14 बजे।

 

 

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गौड़, उपनिरीक्षक रंजीत भारती, उपनिरीक्षक राज किशोर सहित हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल शामिल रहे।