पोती को स्कूल छोड़कर लौट रहे 60 वर्षीय अधेड़ को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौ..त

पोती को स्कूल छोड़कर लौट रहे 60 वर्षीय अधेड़ को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौ..त

बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के बरदहा में मंगलवार सुबह पोती को विद्यालय छोड़कर साइकिल से घर लौट रहे 60 वर्षीय व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसा बरदहा में डॉक्टर कमल लोचन के खेत के पास पक्की सड़क पर हुआ। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस के मुताबिक, ललुही निवासी सुरेश कुमार सिंह (60) मंगलवार सुबह अपनी पोती पलक को साइकिल से बरदहा स्थित विद्यालय छोड़ने गए थे। विद्यालय से वापस घर लौटते समय सुबह करीब 10 बजे एक अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में सुरेश कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक के भाई लल्लन सिंह पुत्र स्वर्गीय बच्चा सिंह ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खैरीघाट के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हादसे से संबंधित आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।