खेत में घुसा तेंदुआ, बकरियों पर किया हमला; एक की मौत, दूसरी घायल

खेत में घुसा तेंदुआ, बकरियों पर किया हमला; एक की मौत, दूसरी घायल

 

 

बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर ग्रामसभा के साइन पुरवा गांव में शुक्रवार दोपहर एक तेंदुए ने खेत में चर रही बकरियों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। तेंदुए ने एक बकरी को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जबकि दूसरी बकरी को अपना शिकार बना लिया।

 

 

ग्रामीणों के अनुसार, करीब 3:30 बजे अरबी मनिहार अपनी बकरियां चराने के लिए निकले थे। इसी दौरान खेत से अचानक तेंदुआ बाहर आया और बकरियों पर झपट पड़ा। ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू किया, जिसके बाद तेंदुआ एक बकरी को छोड़कर खेत की ओर भाग गया।

 

 

घटना के बाद साइन पुरवा समेत आसपास के गांवों में तेंदुए को लेकर भय का माहौल है। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी।

 

 

वन्यजीव रक्षक दीपक कुमार चौहान ने घटना की पुष्टि करते हुए क्षेत्र में पिंजरा लगाने की बात कही है। वन विभाग ने निगरानी बढ़ाने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।