हांका लगाकर ‘शेर’ का शिकार करने की तैयारी! गोपामऊ में सियासी मचान सजाने वालों के मंसूबों पर भारी पड़ सकती है विधायक श्याम प्रकाश की राजनीतिक पकड़

हांका लगाकर ?शेर? का शिकार करने की तैयारी! गोपामऊ में सियासी मचान सजाने वालों के मंसूबों पर भारी पड़ सकती है विधायक श्याम प्रकाश की राजनीतिक पकड़

#Hardoi 

 

गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र (157) में अभी से 2027 के चुनावी रण की आहट सुनाई देने लगी है। संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता, सोशल मीडिया पर सियासी बयानबाजी और राजनीतिक समीकरणों को अपने पक्ष में करने की कोशिशों ने क्षेत्र का राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कुछ ऐसे नेता भी मैदान में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में जुटे हैं, जो खुद को विधानसभा का भावी प्रत्याशी मानकर चल रहे हैं। कोई मचान सजाने की तैयारी में है तो कोई हांका लगाकर राजनीतिक शिकार की रणनीति बनाने में जुटा दिखाई दे रहा है।

श्याम प्रकाश की राह आसान समझना राजनीतिक भूल!

गोपामऊ की राजनीति में मौजूदा विधायक श्याम प्रकाश की मौजूदगी को नजरअंदाज करना विरोधियों के लिए आसान नहीं होगा। उनकी राजनीतिक पकड़, क्षेत्र में सक्रियता और समर्थकों का आधार आने वाले चुनाव में अहम भूमिका निभा सकता है।

राजनीति के जानकारों का मानना है कि चुनावी मैदान में केवल बड़े-बड़े दावे, सोशल मीडिया की लोकप्रियता और कुछ समर्थकों की भीड़ जुटा लेने से जीत का रास्ता तय नहीं होता। असली परीक्षा जनता के बीच विश्वास, स्वीकार्यता और जमीनी जुड़ाव की होती है।

चुनाव से पहले छवि की जंग, नैरेटिव बनाने की कवायद तेज

फिलहाल गोपामऊ विधानसभा में राजनीतिक मुकाबला सीधे चुनावी मैदान में उतरने से पहले ही सोशल मीडिया और जनचर्चाओं में दिखाई देने लगा है। कहीं संभावित प्रत्याशियों की दावेदारी है तो कहीं मौजूदा विधायक के राजनीतिक प्रभाव को लेकर बहस छिड़ी है।

हालांकि, अभी चुनाव में समय है और किसी भी राजनीतिक समीकरण को अंतिम मान लेना जल्दबाजी होगी। जनता का मूड, प्रत्याशियों की सक्रियता और राजनीतिक दलों का फैसला ही भविष्य की तस्वीर तय करेगा।

निजी टिप्पणी :

जंगल में हांका लगाने से शेर अपनी जगह नहीं छोड़ता और मचान पर बैठ जाने भर से कोई शिकारी नहीं बन जाता। राजनीति में दांव-पेच अपनी जगह हैं, लेकिन जनता की अदालत में फैसला केवल दावों से नहीं, बल्कि विश्वास और काम के आधार पर होता है।

आखिरकार 2027 में किसका सियासी मचान टिकेगा और किसकी राजनीतिक रणनीति धरी रह जाएगी, इसका जवाब गोपामऊ की जनता ही देगी।

#mission2027 Uttar Pradesh Highlights Shyam Prakash Allfollower 

#शुभ_प्रभात 

✍️ डी.डी. शुक्ला स्वतंत्र पत्रकार