विश्व रेबीज दिवस पर आवारा एवं पालतू कुत्तों का निशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण

आलापुर (अंबेडकर नगर)// विकास खण्ड जहांगीरगंज अंतर्गत राजकीय पशु चिकित्सालय तेंदुआइ कला में आज दिनांक 28 .9 .2026 को पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ रविन्द्र कुमार चक्रवर्ती की उपस्थित में विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर क्षेत्र के तमाम आवारा कुत्तों एवं पालतू कुत्तों को निशुल्क एंटी रेबीज का टीकाकरण किया गया।  इस अवसर पर तमाम पेट्स लवर ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में 1962 के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ दिलीप यादव, पशु चिकित्सा अधिकारी जहांगीरगंज डॉक्टर सुधीर कुमार राणा, पशु चिकित्सा अधिकारी कमालपुर पिकार डॉक्टर श्रीनिवास यादव ,पशुधन प्रसार अधिकारी रचना सचान, पशुधन प्रसार अधिकारी मनोज कुमार वेटरनरी फार्मासिस्ट गुलाबचंद सोनी एवं सक्रिय महिला मैत्री प्रतिभा विश्वकर्मा, संतोष कुमार यादव एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे ।