आलापुर अंबेडकर नगर नौजवान भारत सभा द्वारा आज शहीद-ए- आजम भगतसिंह के 119वें जन्मदिवस 28 सितम्बर पर शिक्षा सहायता मंडल के बच्चों को भगतसिंह की विरासत से परिचित कराया गया। इस दौरान नौजवान भारत सभा à¤

आलापुर अंबेडकर नगर नौजवान भारत सभा द्वारा आज शहीद-ए- आजम भगतसिंह के 119वें जन्मदिवस 28 सितम्बर पर शिक्षा सहायता मंडल के बच्चों को भगतसिंह की विरासत से परिचित कराया गया। इस दौरान नौजवान भारत सभा के अनुज कुमार ने बताया की भगतसिंह का जन्म 28 सितम्बर 1907 को लायलपुर जिले में हुआ था। उस समय भारत अंग्रेजों की गुलामी की जंजीरो में जकड़ा हुआ था। अंग्रेज फूट डालो और राज करो के तहत देश में शासन कर रहे थे। भगतसिंह और उनका संगठन एक ऐसे समाज को बनाने की लड़ाई लड़ रहा था, जिसमें गैरबराबरी नहीं होगी, जो सच्ची धर्मनिरपेक्षता पर टिका होगा। जिसमें धर्म और जाति के नाम पर किसी के साथ किसी तरह का अन्याय नहीं होगा, जिसमें स्त्रियों को भी हर तरह की समानता हासिल होगी, जिसमें सभी चीज़ों का उत्पादन करने वालों के पास फैसला लेने की भी ताकत होगी और जिसमें एक इंसान द्वारा दूसरे इंसान का शोषण असम्भव बना दिया जायेगा। नौजवान भारत सभा की अंतिमा ने कहा कि आज नौजवानों को भगतसिंह जैसे क्रान्तिकारी के बारे में जानना चाहिए और उनके आदर्शो पर चलना चाहिए। हमें एकसमान और नि:शुल्क शिक्षा हेतु एकजुट होना चाहिए।