वरेठा–गांधीनगर कैपिटल मेमू ट्रेन का वटवा तक विस्तार, अहमदाबाद के चार स्टेशनों पर मिलेगा अतिरिक्त ठहराव

अहमदाबाद। पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को देखते हुए वरेठा?गांधीनगर कैपिटल मेमू ट्रेन का विस्तार वटवा स्टेशन तक कर दिया है। इस फैसले से उत्तर गुजरात के यात्रियों को अहमदाबाद शहर तक सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही चांदखेड़ा रोड, साबरमती, अहमदाबाद और मणिनगर स्टेशनों पर भी ट्रेन का अतिरिक्त ठहराव दिया गया है।

पश्चिम रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 69207 वटवा?वरेठा मेमू 29 नवंबर 2026 से वटवा स्टेशन से शाम 5:10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मणिनगर, अहमदाबाद, साबरमती और चांदखेड़ा रोड होते हुए शाम 6:35 बजे गांधीनगर कैपिटल पहुंचेगी। इसके बाद कलोल, मेहसाणा होते हुए रात 9:30 बजे वरेठा पहुंचेगी।

वहीं ट्रेन संख्या 69208 वरेठा?वटवा मेमू 30 नवंबर 2026 से सुबह 6:15 बजे वरेठा से रवाना होगी। यह ट्रेन सुबह 8:43 बजे गांधीनगर कैपिटल, 9:05 बजे चांदखेड़ा रोड, 9:28 बजे साबरमती, 10:05 बजे अहमदाबाद और 10:20 बजे मणिनगर होते हुए सुबह 10:45 बजे वटवा पहुंचेगी।

विद्यार्थियों और नौकरीपेशा यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

ट्रेन के विस्तार से वरेठा, वडनगर, विसनगर, मेहसाणा और कलोल क्षेत्र के विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। अब इन क्षेत्रों से अहमदाबाद, साबरमती और मणिनगर तक सीधी रेल यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं चांदखेड़ा और वटवा के यात्रियों को भी इस सेवा का लाभ मिलेगा।

रेलवे ने वरेठा और गांधीनगर कैपिटल के बीच पड़ने वाले मध्यवर्ती स्टेशनों की समय-सारणी में भी संशोधन किया है। यात्रियों से यात्रा से पहले संशोधित समय-सारणी की जानकारी प्राप्त करने की अपील की गई है।