बांद्रा टर्मिनस पर 75 दिनों का ट्रैफिक ब्लॉक, अजमेर और श्रीगंगानगर समेत कई ट्रेनों के स्टेशनों में होगा बदलाव

पश्चिम रेलवे द्वारा बांद्रा टर्मिनस के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर सीमेंट कंक्रीट (सीसी) एप्रन की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके लिए 1 दिसंबर 2026 से 13 फरवरी 2027 तक 75 दिनों का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस कार्य के चलते कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के प्रारंभिक एवं अंतिम स्टेशनों में अस्थायी बदलाव किया गया है। यात्रियों को अब कुछ ट्रेनों में बांद्रा टर्मिनस, दादर और बोरीवली स्टेशन से यात्रा करनी होगी।

भुज एक्सप्रेस के संचालन में बदलाव

ट्रेन संख्या 22956 भुज?बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 30 नवंबर 2026 से 12 फरवरी 2027 तक बांद्रा टर्मिनस के बजाय दादर स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी। वहीं ट्रेन संख्या 22955 बांद्रा टर्मिनस?भुज एक्सप्रेस 1 दिसंबर 2026 से 13 फरवरी 2027 तक बांद्रा टर्मिनस के बजाय दादर स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन दादर से शाम 5:40 बजे प्रस्थान करेगी।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 22904 भुज?बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 30 नवंबर 2026 से 11 फरवरी 2027 तक बांद्रा टर्मिनस के बजाय बोरीवली स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी।

अजमेर और श्रीगंगानगर एक्सप्रेस भी होंगी प्रभावित

ट्रेन संख्या 12990 अजमेर?दादर एक्सप्रेस 2 दिसंबर 2026 से 12 फरवरी 2027 तक दादर के बजाय बांद्रा टर्मिनस पर यात्रा समाप्त करेगी। वहीं ट्रेन संख्या 12989 दादर?अजमेर एक्सप्रेस 3 दिसंबर 2026 से 13 फरवरी 2027 तक दादर के बजाय बांद्रा टर्मिनस से चलेगी। इसका प्रस्थान समय दोपहर 2:55 बजे निर्धारित किया गया है।

इसी तरह ट्रेन संख्या 12489 श्रीगंगानगर?दादर एक्सप्रेस 1 दिसंबर 2026 से 9 फरवरी 2027 तक दादर के बजाय बांद्रा टर्मिनस पर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 12490 दादर?श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 2 दिसंबर 2026 से 10 फरवरी 2027 तक बांद्रा टर्मिनस से दोपहर 2:55 बजे रवाना होगी।

भगत की कोठी एक्सप्रेस के स्टेशन भी बदले

ट्रेन संख्या 20483 भगत की कोठी?दादर एक्सप्रेस 30 नवंबर 2026 से 11 फरवरी 2027 तक दादर के बजाय बांद्रा टर्मिनस पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी। वहीं ट्रेन संख्या 20484 दादर?भगत की कोठी एक्सप्रेस 1 दिसंबर 2026 से 12 फरवरी 2027 तक दादर के बजाय बांद्रा टर्मिनस से दोपहर 2:55 बजे प्रस्थान करेगी।

पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि 75 दिनों के इस ट्रैफिक ब्लॉक को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं और ट्रेन के बदले हुए प्रारंभिक एवं अंतिम स्टेशन की जानकारी लेकर ही घर से निकलें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।