अहमदाबाद से तिरुवनंतपुरम के बीच चलेगी वन-वे स्पेशल ट्रेन, 29 नवंबर को होगी रवाना

अहमदाबाद से तिरुवनंतपुरम के बीच चलेगी वन-वे स्पेशल ट्रेन, 29 नवंबर को होगी रवाना

पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद से तिरुवनंतपुरम उत्तर के बीच विशेष किराये पर वन-वे स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस विशेष ट्रेन के संचालन से गुजरात से केरल जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

ट्रेन संख्या 09475 अहमदाबाद?तिरुवनंतपुरम उत्तर वन-वे स्पेशल 29 नवंबर 2026 (रविवार) को रात 01:00 बजे अहमदाबाद से रवाना होगी और अगले दिन सोमवार को शाम 16:30 बजे तिरुवनंतपुरम उत्तर पहुंचेगी।

यात्रा के दौरान ट्रेन आणंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, वापी, पालघर, वसई रोड, पनवेल, रोहा, रत्नागिरी, मडगांव, थोकुर, मंगलुरु, उल्लाल, शोरनूर, एर्नाकुलम, अलप्पुझा और कोल्लम स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस स्पेशल ट्रेन में स्लीपर श्रेणी और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। पश्चिम रेलवे की इस पहल से यात्रियों को गुजरात से केरल तक लंबी दूरी की यात्रा के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी।