रेनिगुंटा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कानपुर-बेंगलुरु साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के चार-चार फेरे निरस्त

कानपुर। दक्षिण तटीय रेलवे के रेनिगुंटा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के चलते रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन ने इस कार्य के मद्देनजर गाड़ी संख्या 04131/04132 कानपुर सेंट्रल?एसएमवीबी बेंगलुरु?कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक विशेष ट्रेन के चार-चार फेरे निरस्त करने का निर्णय लिया है।

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 04131 कानपुर सेंट्रल?एसएमवीबी बेंगलुरु साप्ताहिक विशेष ट्रेन 6 दिसंबर से 27 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को संचालित नहीं होगी। इस अवधि में ट्रेन के कुल चार फेरे निरस्त रहेंगे।

इसी तरह गाड़ी संख्या 04132 एसएमवीबी बेंगलुरु?कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक विशेष ट्रेन 9 दिसंबर से 30 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को निरस्त रहेगी। इस ट्रेन के भी कुल चार फेरे रद्द किए गए हैं।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन के संचालन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।