यात्रियों की सुविधा के लिए तीन विशेष ट्रेनों के बढ़ाए गए फेरे, झिंझक और डभौरा में भी मिलेगा ठहराव

यात्रियों की सुविधा के लिए तीन विशेष ट्रेनों के बढ़ाए गए फेरे, झिंझक और डभौरा में भी मिलेगा ठहराव

दिसंबर में चलेंगी अतिरिक्त ट्रेनें, प्रयागराज से गुजरात जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत

प्रयागराज। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और सुविधा को देखते हुए रेल प्रशासन ने तीन विशेष ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे संचालित करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही प्रयागराज?असरवा और प्रयागराज?वलसाड विशेष ट्रेनों को झिंझक और डभौरा रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव भी दिया गया है। इससे दिसंबर में यात्रा करने वाले यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

रेल प्रशासन के अनुसार, गाड़ी संख्या 04155 सूबेदारगंज?उधना विशेष ट्रेन 30 नवंबर से 24 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को कुल 8 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04156 उधना?सूबेदारगंज विशेष ट्रेन 1 दिसंबर से 25 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को 8 अतिरिक्त फेरे संचालित करेगी। इस ट्रेन में एसएलआरडी के 2, सामान्य श्रेणी के 7, स्लीपर के 11 और एसी तृतीय श्रेणी के 2 कोच सहित कुल 22 कोच होंगे।

इसी तरह गाड़ी संख्या 04165 प्रयागराज?असरवा विशेष ट्रेन 2 दिसंबर से 30 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार को 5 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04166 असरवा?प्रयागराज विशेष ट्रेन 3 दिसंबर से 31 दिसंबर तक प्रत्येक गुरुवार को 5 अतिरिक्त फेरे संचालित करेगी। इस ट्रेन को झिंझक स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। प्रयागराज से असरवा जाने वाली ट्रेन झिंझक स्टेशन पर सुबह 8:53 से 8:55 बजे तक तथा असरवा से प्रयागराज आने वाली ट्रेन सुबह 5:53 से 5:57 बजे तक रुकेगी।

वहीं गाड़ी संख्या 04189 प्रयागराज?वलसाड विशेष ट्रेन 6 दिसंबर से 27 दिसंबर तक प्रत्येक रविवार को 4 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04190 वलसाड?प्रयागराज विशेष ट्रेन 7 दिसंबर से 28 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को 4 अतिरिक्त फेरे संचालित करेगी। इस ट्रेन को डभौरा स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। प्रयागराज से वलसाड जाने वाली ट्रेन डभौरा में शाम 7:40 से 7:42 बजे तक और वलसाड से प्रयागराज आने वाली ट्रेन शाम 5:42 से 5:45 बजे तक रुकेगी।

रेल प्रशासन की इस पहल से यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन सुविधा मिलने के साथ ही झिंझक और डभौरा क्षेत्र के यात्रियों को भी रेल यात्रा का बेहतर विकल्प उपलब्ध होगा।