राजस्थान में रेलवे का निर्माण कार्य, 19 और 20 नवंबर को 7 ट्रेनें प्रभावित; पोकरण स्टेशन से होकर नहीं चलेंगी रेलसेवाएं

जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में आशापुरा गोमट और पोकरण रेलवे स्टेशनों के बीच समपार फाटक संख्या 89-ए पर रेल अंडर ब्रिज (आरयूबी) का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके चलते 19 और 20 नवंबर 2026 को 7 रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी। निर्माण कार्य के दौरान संबंधित ट्रेनों का संचालन पोकरण स्टेशन से होकर नहीं किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों को अस्थायी रूप से आशापुरा गोमट स्टेशन पर ठहराव भी दिया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 74843 जैसलमेर-भगत की कोठी 20 नवंबर को जैसलमेर से रवाना होकर पोकरण स्टेशन से होकर संचालित नहीं होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 74844 भगत की कोठी-जैसलमेर भी 20 नवंबर को पोकरण स्टेशन से होकर नहीं चलेगी। इन दोनों ट्रेनों का आशापुरा गोमट स्टेशन पर पहले से ही नियमित ठहराव है।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 20492 साबरमती-जैसलमेर 19 नवंबर को, गाड़ी संख्या 14703 जैसलमेर-लालगढ़, 14704 लालगढ़-जैसलमेर और 20491 जैसलमेर-साबरमती 20 नवंबर को निर्धारित मार्ग से अलग संचालित होंगी। इन ट्रेनों को आशापुरा गोमट स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया जाएगा।

वहीं, गाड़ी संख्या 15014 काठगोदाम-जैसलमेर 19 नवंबर को काठगोदाम से रवाना होकर पोकरण स्टेशन से होकर संचालित नहीं होगी। इस ट्रेन को भी आशापुरा गोमट स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया जाएगा।

रेलवे द्वारा यह निर्माण कार्य रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस दौरान यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन के मार्ग और ठहराव से संबंधित जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।