माफी मांगने से नहीं खत्म होगा मामला! महिला सम्मान से जुड़ा सवाल, अब जांच की बारी

माफी मांगने से नहीं खत्म होगा मामला! महिला सम्मान से जुड़ा सवाल, अब जांच की बारी

रात 01:04 बजे कथित किसान नेता राजन अवस्थी ने पत्रकार डी.डी. शुक्ला से फोन पर मांगी माफी, पोस्ट हटाने का किया आग्रह,भविष्य में बिना ठोस सबूत भ्रामक जानकारी न फैलाने का दिया भरोसा

#Hardoi 

जनपद टड़ियावां थाना क्षेत्र में कथित सेक्स रैकेट को लेकर उठे विवाद में देर रात नया मोड़ आ गया। जानकारी के अनुसार, रात्रि 01 बजकर 04 मिनट पर कथित किसान नेता राजन अवस्थी ने पत्रकार डी.डी. शुक्ला से दूरभाष पर संपर्क कर अपनी गलती स्वीकार करते हुए क्षमा मांगी और संबंधित पोस्ट डिलीट करने का आग्रह किया। साथ ही भविष्य में बिना किसी ठोस प्रमाण के इस तरह की भ्रामक जानकारी न फैलाने का वचन भी दिया।

लेकिन साहब! बात इतनी सी नहीं है कि फोन आया, माफी मांगी और मामला रफा-दफा हो गया। यह मामला महिला सम्मान पुलिस और पत्रकार की गरिमा से जुड़ा है। ऐसे संवेदनशील विषय पर बिना ठोस प्रमाण टिप्पणी करना कोई छोटी-मोटी बात नहीं।

गांव-देहात में एक कहावत है_ इज्जत बनाने में बरसों लग जाते हैं, लेकिन उसे उछालने में चंद लम्हे ही काफी होते हैं। पत्रकार किसी की चौखट पर अपनी इज्जत गिरवी रखकर खबर नहीं लिखता। उसका काम जनता की आवाज उठाना है, न कि किसी के इशारे पर चलना।

कप्तान साहब की पुलिस सक्रियता को सलाम,अब निष्पक्ष जांच का इंतजार!

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के नेतृत्व, क्षेत्राधिकारी हरियावां लक्ष्मीकांत के पर्यवेक्षण और टड़ियावां प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन की सक्रियता के बीच पुलिस प्रशासन से अपेक्षा है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए। क्षेत्र में कथित अवैध गतिविधियों के आरोपों की भी पड़ताल हो और पत्रकार के साथ हुई बातचीत तथा कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों की भी जांच हो।माफी मांगना अच्छी बात है, लेकिन जवाबदेही से मुंह मोड़ना ठीक नहीं। महिला सम्मान कोई पंचायत का मामूली झगड़ा नहीं कि दो लोग बैठे, हाथ मिलाया और बात खत्म!

नोट: इस खबर में उल्लिखित बातचीत और माफी संबंधी विवरण उपलब्ध जानकारी पर आधारित हैं। संबंधित फोन कॉल की स्वतंत्र पुष्टि तथा कथित आरोपों की सत्यता जांच का विषय है। किसी व्यक्ति को दोषी घोषित करना उद्देश्य नहीं है। महिला सम्मान, पत्रकारिता की गरिमा और कानून की निष्पक्षता के मद्देनजर संबंधित पुलिस अधिकारियों से तथ्यों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की अपेक्षा है।

याद रखिए_कलम की आवाज को माफी से शांत नहीं किया जा सकता, जब तक उठे हुए सवालों का निष्पक्ष जवाब न मिल जाए।

_डी.डी. शुक्ला, स्वतंत्र पत्रकार

#HardoiPolice #MYogiAdityanath #JournalistSafety #AmitShah #highlightseveryonefollowers #Tadiyawan