बोले_नेता अच्छे हैं, मगर जमीन पर दिखे निष्क्रिय,अब किसी दूसरे युवा चेहरे को मिले मौका, टिकट को लेकर भी कसा तीखा तंज

उमरापुर प्रधान परिवार के बेटे ने विधायक प्रभाष कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा!

बोले_नेता अच्छे हैं, मगर जमीन पर दिखे निष्क्रिय,अब किसी दूसरे युवा चेहरे को मिले मौका, टिकट को लेकर भी कसा तीखा तंज

#Hardoi 
.
सियासत के अखाड़े में चुनावी बिगुल भले ही अभी पूरी तरह न बजा हो, लेकिन सांडी विधानसभा-158 में राजनीतिक बयानबाजी ने अभी से गर्मी पैदा कर दी है। सुरसा ब्लॉक की ग्राम पंचायत उमरापुर से ग्राम प्रधान इंद्रवती के पति विनोद पाल के पुत्र शोभित पाल की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने भाजपा की स्थानीय राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है।

शोभित पाल ने सीधे विधायक प्रभाष कुमार की राजनीतिक सक्रियता और क्षेत्र से जुड़ाव पर सवाल उठाते हुए साफ संकेत दिया कि अब विधानसभा क्षेत्र को किसी दूसरे युवा चेहरे का अवसर मिलना चाहिए। पोस्ट में विधायक को नेता के रूप में अच्छा बताते हुए उनकी जमीनी सक्रियता पर सवाल खड़े किए गए हैं।

कुर्सी का मोह नहीं, जमीन पर काम दिखाओ! युवा चेहरे की उठी मांग

शोभित पाल की पोस्ट में कई युवा नेताओं को बेहतर विकल्प बताते हुए यह तर्क दिया गया कि यदि युवाओं को मौका दिया जाए तो क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिल सकती है। उनकी टिप्पणी ने राजनीतिक गलियारों में यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर मौजूदा विधायक के प्रति यह नाराजगी व्यक्तिगत है या इसके पीछे आगामी विधानसभा चुनाव की कोई बड़ी राजनीतिक रणनीति है?

टिकट पर ऐसा तंज, सियासी गलियारों में मचा घमासान!

पोस्ट की सबसे चर्चित टिप्पणी में भाजपा के टिकट वितरण पर कटाक्ष करते हुए कथित तौर पर लिखा गया "बीजेपी जानवर तक को टिकट दे दे तो वह भी चुनाव जीत जाएगा।"

इस टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर राजनीतिक बहस छिड़ने की संभावना है। सवाल यह भी है कि क्या यह बयान भाजपा की चुनावी जीत के भरोसे पर तंज है या फिर स्थानीय नेतृत्व की लोकप्रियता को लेकर उठाया गया सवाल?

अब सवाल विधायक से भी,संगठन से भी!

राजनीति में केवल चुनाव जीतना ही काफी नहीं, जनता के बीच मौजूदगी और कार्यकर्ताओं से संवाद भी जरूरी माना जाता है। शोभित पाल की पोस्ट ने इसी मुद्दे को चर्चा के केंद्र में ला खड़ा किया है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि विधायक प्रभाष कुमार इस राजनीतिक टिप्पणी पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और भाजपा संगठन अपने ही खेमे से उठ रही युवा नेतृत्व की मांग को किस नजरिए से देखता है।

बड़ा सवाल: यह बगावत की आहट है या युवा नेतृत्व का बिगुल?

क्या उमरापुर प्रधान परिवार के बेटे ने भाजपा के भीतर टिकट परिवर्तन की बहस को हवा दे दी है? क्या सांडी विधानसभा में नए युवा चेहरे की जमीन तैयार की जा रही है? या फिर यह महज एक सोशल मीडिया पोस्ट है, जिसने सियासी तापमान बढ़ा दिया है?

फिलहाल इतना तय है कि चुनावी रणभेरी बजने से पहले ही सांडी की सियासत में बयानबाजी के तीर चलने लगे हैं।

नोट: खबर सोशल मीडिया पोस्ट में व्यक्त विचारों पर आधारित है। पोस्ट में की गई राजनीतिक टिप्पणियों और दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। विधायक प्रभाष कुमार एवं भाजपा संगठन का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

#PrabhashKumar #MYogiAdityanath #highlightseveryonefollowers