आरा चलने पर हल्ला मचाने वालों, पहले वन विभाग का परमिट तो पढ़ लो! सरकारी अनुमति को अवैध कटान बताकर भ्रम फैलाना बंद करो!

आरा चलने पर हल्ला मचाने वालों, पहले वन विभाग का परमिट तो पढ़ लो! सरकारी अनुमति को अवैध कटान बताकर भ्रम फैलाना बंद करो!

वन विभाग की बाकायदा अनुमति जारी,पेड़ों का पूरा हिसाब सरकारी दस्तावेज में दर्ज; बिना पड़ताल आरोप लगाने वालों को करारा जवाब!

रिपोर्ट: डी.डी. शुक्ला

#Hardoi 

टड़ियावां थाना क्षेत्र में पेड़ों के कटान को लेकर जिस तरह से सवालों की बौछार की जा रही है और बिना पूरे तथ्यों को सामने रखे पुलिस और वन विभाग की भूमिका पर उंगली उठाई जा रही है, उन्हें पहले उत्तर प्रदेश सरकार के वन विभाग का यह आधिकारिक दस्तावेज देख लेना चाहिए।

साहब! पत्रकारिता में सवाल उठाना अच्छी बात है, लेकिन सवाल उठाने से पहले सरकारी कागज पढ़ लेना भी जरूरी है। हर पेड़ पर आरा चलने का मतलब अवैध कटान नहीं होता। जब सक्षम विभाग से नियमानुसार अनुमति जारी हुई हो, तो उसे नजरअंदाज करके सीधे लकड़कट्टों और विभागीय मिलीभगत की कहानी गढ़ना कहां तक उचित है?

पेड़ का सरकारी रिकॉर्ड, फिर अवैध कटान का शोर क्यों?

उत्तर प्रदेश वन विभाग द्वारा जारी वृक्ष पातन अनुमति पत्र संख्या 33/267, दिनांक 17/11/2026 में ग्राम महमदापुर, थाना टड़ियावां, जनपद हरदोई के पेड़ों का विवरण दर्ज है। दस्तावेज में पेड़ों की संख्या, उनकी गोलाई और कटान का कारण तक अंकित किया गया है।

यह अनुमति उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1976 की धारा 5 के अंतर्गत जारी होने का उल्लेख करती है। अनुमति की वैधता 18/11/2026 से 28/11/2026 तक दर्शाई गई है।

यही नहीं, विभागीय आदेश में प्रत्येक काटे गए पेड़ के स्थान पर दस पौधे लगाने और उनकी देखरेख करने की शर्त भी दर्ज है। प्रति पेड़ एक हजार रुपये की प्रतिभूति जमा कराने का प्रावधान भी अनुमति पत्र में उल्लिखित है।

अब बताइए, जब विभाग ने आवेदन, पेड़ों का विवरण और निर्धारित शर्तों के आधार पर अनुमति जारी की है, तो पूरे मामले को बिना दस्तावेजी पड़ताल के अवैध कटान का रंग देना क्या उचित है?

वन विभाग का परमिट सामने है, अब आरोप लगाने वालों की जवाबदेही भी तय हो!

जो लोग वन विभाग की चुप्पी और पुलिस विभाग की मिलीभगत के सवाल उठा रहे हैं, वे यह भी बताएं कि क्या उन्होंने विभागीय अनुमति देखी थी? क्या उन्होंने संबंधित अधिकारी से परमिट की पुष्टि की थी? क्या उन्होंने अनुमति में दर्ज पेड़ों और मौके पर कटे पेड़ों का मिलान कराया था?

सिर्फ आरा चलता देखकर किसी को अपराधी घोषित नहीं किया जा सकता। कानून और नियम अपनी जगह हैं, सरकारी अनुमति अपनी जगह।

हमारा सीधा सवाल भी सुन लीजिए!

अगर कटान अवैध है तो प्रमाण सामने रखिए,और अगर सरकारी अनुमति के तहत हुआ है तो उसे भी स्वीकार करने का साहस रखिए। पत्रकारिता किसी के इशारे पर आरोपों की दुकान चलाने का नाम नहीं, बल्कि कागज, प्रमाण और सच्चाई के आधार पर जनता के सामने वास्तविकता रखने का नाम है।

हां, यह भी स्पष्ट रहे कि यह अनुमति महमदापुर में पेड़ों से संबंधित है। अन्य स्थानों अथवा अन्य प्रजातियों के पेड़ों की कटाई की वैधता का फैसला अलग-अलग अनुमति और मौके की जांच के आधार पर ही होना चाहिए।

कागज में परमिट हो और जुबान पर अवैध कटान का आरोप हो, तो पहले कागज पढ़ो, फिर कलम चलाओ! बिना पूरी जानकारी के किसी को कटघरे में खड़ा करना पत्रकारिता नहीं है।

डी.डी. शुक्ला की दो टूक...कलम प्रमाण देखकर चलती है, किसी के शोर मचाने से नहीं!

#MYogiAdityanath #DMHardoi #HardoiPolice #igranjlucknow #highlightseveryone #YogiAdityanath #highlightseveryonefollowers #DGPUttarPradesh #hardoi #TreePlantation