बालको प्लांट में नष्ट किया गया 74.514 किलो गांजा, हजारों नशीली टैबलेट-कैप्सूल भी शामिल

CITIUPDATE NEWS/संतोष सारथी/कोरबा जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में नारकोटिक्स एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बालको प्लांट में नष्टीकरण किया गया। जप्त मादक पदार्थों में गांजा, टेबलेट, सिरप भी शामिल हैं।

जब्त सामग्री में 74.514 किलोग्राम गांजा, 4,336 कैप्सूल, 2,315 टैबलेट, 145 इंजेक्शन, 12 सिरिंज और 11,400 एमएल सिरप शामिल हैं। जिसे बालको प्लांट के भीतर नष्ट किया गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार रजगामार, बालको, कोतवाली, हरदीबाजार, दीपका, बांकीमोंगरा और उरगा सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में ये मादक पदार्थ जब्त किए गए थे। जहाँ ड्रग डिस्पोजल समिति की निगरानी में बालको प्लांट में इन्हें विधिवत नष्ट कराया गया।


नष्टीकरण के प्रक्रिया के दौरान, ड्रग डिस्पोजल समिति के अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, रक्षित निरक्षक, एवं क्षेत्रीय अधिकारी मौजूद रहे। बता दे कि पहले भी पुलिस द्वारा जब्त मादक पदार्थों का नष्टीकरण बालको प्लांट के भीतर समय-समय पर किया जाता रहा हैं।