फिरोजपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान: 30,466 यात्री बिना टिकट और अनियमित यात्रा करते पकड़े गए, 2.50 करोड़ से अधिक जुर्माना वसूला

फिरोजपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान: 30,466 यात्री बिना टिकट और अनियमित यात्रा करते पकड़े गए, 2.50 करोड़ से अधिक जुर्माना वसूला

अक्टूबर में गंदगी फैलाने वाले 169 यात्रियों पर भी कार्रवाई, 65 हजार रुपये से अधिक जुर्माना वसूला

फिरोजपुर। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे टिकट जांच अभियान में बड़ी कार्रवाई की गई। अक्टूबर 2026 के दौरान मंडल के टिकट जांच दल ने ट्रेनों में 30,466 यात्रियों को बिना टिकट अथवा अनियमित यात्रा करते हुए पकड़ा। इनसे जुर्माने के रूप में 2.50 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व वसूला गया।

इसके अलावा रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए भी विशेष जांच की गई। इस दौरान स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने वाले 169 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 65 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया।

मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि फिरोजपुर मंडल में टिकट जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। इसका उद्देश्य बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने के साथ वैध टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बसंत कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता बनाए रखने और यात्रियों को जागरूक करने के लिए भी नियमित जांच की जा रही है।