पंजाब मेल में एसएलआर लीजिंग अनुबंध से रेलवे को मिलेगा ₹94.2 लाख का राजस्व

फिरोजपुर। फिरोजपुर मंडल में ई-निविदा के माध्यम से ट्रेन संख्या 12138 पंजाब मेल में एसएलआर लीजिंग अनुबंध सफलतापूर्वक आवंटित किया गया है। इस 3 वर्षीय अनुबंध से रेलवे को ₹94.2 लाख का राजस्व प्राप्त होगा। इससे रेलवे की आय बढ़ने के साथ ही व्यापारियों को सामान एक स्थान से दूसरे स्थान तक सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से भेजने का अवसर मिलेगा।

एसएलआर लीजिंग व्यवस्था के तहत ट्रेनों में उपलब्ध स्थान का बेहतर उपयोग किया जाता है। इससे रेलवे को अतिरिक्त आय प्राप्त होती है और व्यापारियों को अपने सामान की ढुलाई के लिए सुविधाजनक माध्यम मिलता है। ई-निविदा के जरिए अनुबंध आवंटित किए जाने से प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित होती है। यह पहल रेलवे की आय बढ़ाने और माल परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।