फिरोजपुर मंडल में उत्साह और संकल्प के साथ मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया उद्देशिका का सामूहिक वाचन

फिरोजपुर मंडल में उत्साह और संकल्प के साथ मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया उद्देशिका का सामूहिक वाचन

संविधान के मूल्यों के प्रति रेलकर्मियों ने ली शपथ

फिरोजपुर। संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को फिरोजपुर मंडल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंडल कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार की अगुवाई में अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया और संविधान के मूल्यों एवं आदर्शों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहने की शपथ ली।

इस अवसर पर फिरोजपुर मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर भी संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया। साथ ही रेलवे स्टेशनों और कार्यालयों में रेल यात्रियों एवं कर्मचारियों को संविधान में निहित लोकतांत्रिक मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक नितिन गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रंजना सहगल, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि पाण्डेय, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी, मंडल कार्मिक अधिकारी विजेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी और मंडल कार्यालय के रेलकर्मी उपस्थित रहे।

इस आयोजन के माध्यम से रेलकर्मियों ने संविधान के आदर्शों को अपनाने और उनके अनुरूप अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।