मोगा से असम तक इंडेंटेड पार्सल ट्रेन का सफल संचालन, फिरोजपुर मंडल को मिला 26.51 लाख का राजस्व

मोगा से असम तक इंडेंटेड पार्सल ट्रेन का सफल संचालन, फिरोजपुर मंडल को मिला 26.51 लाख का राजस्व

रेल परिवहन से बढ़ा व्यापार, मंडल को लाखों की कमाई

फिरोजपुर। रेलवे द्वारा माल परिवहन को बढ़ावा देने और व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में फिरोजपुर मंडल ने मोगा (पंजाब) से मिर्जा रेलवे स्टेशन (असम) तक इंडेंटेड पार्सल कार्गो ट्रेन का सफल संचालन किया। इस मालगाड़ी के संचालन से फिरोजपुर मंडल को 26.51 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार के मार्गदर्शन में मंडल की बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट के विशेष प्रयासों से इस ट्रेन का संचालन किया गया। इसके माध्यम से नूडल्स, सॉस सहित विभिन्न पैकेज्ड खाद्य पदार्थों का परिवहन किया गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट) परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि फिरोजपुर मंडल की विश्वसनीय और समयबद्ध माल परिवहन व्यवस्था व्यापारियों के लिए सुविधाजनक एवं लाभकारी साबित हो रही है। बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट के प्रयासों से पारंपरिक वस्तुओं के साथ-साथ नई वस्तुओं का परिवहन भी रेल मार्ग से किया जा रहा है। रेलवे की इस पहल से व्यापारियों को बेहतर परिवहन विकल्प मिलने के साथ मंडल के राजस्व में भी वृद्धि हो रही है।