फिरोजपुर मंडल के रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था पर विशेष जोर

फिरोजपुर मंडल में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर जल स्रोतों, फिल्टर संयंत्रों और वाटर बूथों की नियमित जांच की जा रही है। जालंधर सिटी, जालंधर कैंट, अमृतसर, लुधियाना, फिरोजपुर कैंट, फगवाड़ा, ब्यास, फाजिल्का और मोगा सहित विभिन्न स्टेशनों पर वाटर बूथों की गहन जांच के साथ साफ-सफाई सुनिश्चित की जा रही है।

रेलवे स्टेशनों पर पेयजल स्थलों की नियमित सफाई और स्वच्छता व्यवस्था पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि यात्रियों को साफ और सुरक्षित पेयजल मिल सके। इसके अलावा जन उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से यात्रियों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है और ?जल बचाओ? का संदेश प्रसारित किया जा रहा है।