पीलीभीत में छेड़छाड़ व जबरन उठा ले जाने की धमकी का युवती ने लगाया गंभीर आरोप। आरोपित युवक और अन्य सहयोगियों के खिलाफ थाना जहानाबाद पहुंचकर शिकायत पत्र दिया,कानूनी कार्रवाई की मांग की.

ब्यूरो रिपोर्ट/ राजेश गुप्ता लोकेशन /थाना जहानाबाद, पीलीभीत
मो 9719672920


पीलीभीत में छेड़छाड़ व जबरन उठा ले जाने की धमकी का युवती ने लगाया गंभीर आरोप।

आरोपित युवक और अन्य सहयोगियों के खिलाफ थाना जहानाबाद पहुंचकर शिकायत पत्र दिया,कानूनी कार्रवाई की मांग की.

पीलीभीत के थाना जहानाबाद क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है।जहाँ एक युबती ने थाना जहानाबाद पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि काबिद पुत्र हासिम निवासी ग्राम सरेनी तुरकुनिया थाना अमरिया जिला पीलीभीत का मेरे गांव में ही रहने वाले छुटका पुत्र हसन रजा,नूरबी पत्नी नसीम, शाहीन पत्नी छुटका निवासी ग्राम मुरसेना मदारी थाना जहानाबाद के घर आना-जाना था. और बह उस पर बुरी नजर रखता है।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी रास्ते में घूरता है, अश्लील हरकतें करता है और विरोध करने पर उठा कर ले जाने की धमकी दे रहा है। प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि जब इसकी शिकायत आरोपियों के पिता से की गई तो सभी एकजुट होकर गंदी-गंदी गालियां देते हुए मारने-पीटने पर आमादा हो गए और धमकी दी कि विरोध किया तो जान से मार देंगे। थाना जहानाबाद पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।