पीलीभीत में मोटरसाइकिल छू जाने पर सादा वर्दी में सिपाही पर मारपीट का आरोप,बीच बाजार हंगामा,व्यापारियों में आक्रोश। एसपी सुकीर्ति माधव के दिशा निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक सीओ सदर नताशà¤

रिपोर्टर: राजेश गुप्ता लोकेशन: थाना जहानाबाद पीलीभीत
मो: 9719672920

पीलीभीत में मोटरसाइकिल छू जाने पर सादा वर्दी में सिपाही पर मारपीट का आरोप,बीच बाजार हंगामा,व्यापारियों में आक्रोश।

एसपी सुकीर्ति माधव के दिशा निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक सीओ सदर नताशा गोयल ने जांच के दौरान व्यापारियों से ली घटना के संबंध में जानकारी।

जहानाबाद कोतवाली का मामला।

पीलीभीत जनपद में कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के कस्बा जहानाबाद बाजार में शुक्रवार को बीच बाजार में हंगामा कर मोटरसाइकिल सवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।
स्थानीय लोगों / पीड़ित पक्ष के कथित आरोप के अनुसार, जहानाबाद थाने के पास बीच बाजार में एक मोटरसाइकिल छू जाने को लेकर थाना जहानाबाद में तैनात सादा वर्दी में सिपाही उदय शर्मा के द्वारा मोटरसाइकिल सवार युवक के साथ मारपीट का आरोप लगाया गया है।कथित तौर पर आरोप है कि सिपाही उदय शर्मा के द्वारा मारपीट के बाद युवक को थाने में बिठाया गया।घटना के बाद बाजार में कुछ देर अफरा-तफरी रही और व्यापारियों में आक्रोश देखा गया।
मामला थाना जहानाबाद क्षेत्र के कस्बा बाजार का बताया जा रहा है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव की दिशा निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक/ सीओ सदर नताशा गोयल के द्वारा पूरे प्रकरण पर जांच की जा रही है,जांच के दौरान सीओ सदर के द्वारा बाजार के व्यापारियों से घटना के संबंध में जानकारी भी जुटाई गई है।सिपाही उदय शर्मा के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी यह जांच का विषय है।