न्याय की मांग या सोशल मीडिया पर तमाशा? अधिकारी का नाम कागज पर लिखकर आग के हवाले,अभद्रता की हदें पार!

न्याय की मांग या सोशल मीडिया पर तमाशा? अधिकारी का नाम कागज पर लिखकर आग के हवाले,अभद्रता की हदें पार!

रीच और फॉलोअर्स की भूख में विरोध की मर्यादा तार-तार? 'Mukesh Viral Creator' की पोस्ट और वीडियो पर उठे गंभीर सवाल,पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच की मांग

#Hardoi 

न्याय मांगना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन क्या न्याय की गुहार लगाने का मतलब यह है कि सोशल मीडिया को किसी सरकारी अधिकारी के सार्वजनिक अपमान का अखाड़ा बना दिया जाए? क्या फेसबुक पर रीच, व्यूज और फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ में विरोध की सारी मर्यादाएं ताक पर रख दी जाएंगी?

जनपद हरदोई में थाना अरवल के प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे कुछ वीडियो और पोस्ट ने यही सवाल खड़े कर दिए हैं। 'Mukesh Viral Creator' नामक फेसबुक अकाउंट से प्रसारित सामग्री में कथित तौर पर थाना प्रभारी अमित सिंह का नाम कागज पर लिखकर उसे उल्टा कर आग के हवाले करते हुए दिखाया गया है। इतना ही नहीं, वीडियो में 'मुर्दाबाद' जैसे नारे और आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

एक तरफ न्याय की गुहार, दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर सार्वजनिक प्रदर्शन!

बताया जा रहा है कि संबंधित व्यक्ति ने थाना अरवल के प्रभारी निरीक्षक पर मारपीट और अभद्रता के आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। यदि उसके साथ वास्तव में ज्यादती हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी पाए जाने वाले अधिकारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई भी होनी चाहिए।

लेकिन सवाल यह भी है कि जांच की प्रक्रिया के बीच किसी अधिकारी का नाम कागज पर लिखकर जलाना, अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना और सोशल मीडिया पर लगातार आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करना आखिर किस तरह का विरोध है?

न्याय की लड़ाई सबूतों से लड़ी जाती है, किसी का नाम आग में जलाकर नहीं!

कप्तान साहब से सवाल_क्या सोशल मीडिया पर मर्यादा की भी कोई सीमा होगी?

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा से मांग की गई है कि पूरे प्रकरण में प्रसारित वीडियो और पोस्ट की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यह भी देखा जाए कि कहीं सोशल मीडिया पर लोकप्रियता और फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ में किसी अधिकारी या कर्मचारी को अनावश्यक मानसिक दबाव में डालने का प्रयास तो नहीं किया जा रहा।

साथ ही यह भी सुनिश्चित हो कि संबंधित व्यक्ति की मूल शिकायत की जांच प्रभावित न हो और यदि किसी पक्ष द्वारा कानून का उल्लंघन किया गया है तो तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर उचित कार्रवाई हो।

अरे भइया! न्याय मांगना है तो कागज उठाओ, साक्ष्य जुटाओ, अधिकारियों के दरवाजे खटखटाओ। लेकिन यह कौन सा नया चलन शुरू हो गया कि फेसबुक पर कैमरा खोलो, किसी का नाम लिखकर आग लगाओ, अभद्र भाषा बोलो और फिर समझो कि न्याय की जंग जीत ली!

न अधिकारी कानून से ऊपर, न शिकायतकर्ता कानून से बाहर! याद रखिए, सोशल मीडिया की अदालत में तालियां तो कुछ देर बज सकती हैं, लेकिन असली फैसला तथ्यों, सबूतों और कानून से ही होता है।

पत्रकारिता का सवाल साफ है_न्याय चाहिए या वायरल होने का इंतजाम?

विशेष: यह समाचार सोशल मीडिया पर उपलब्ध सामग्री एवं प्राप्त शिकायत के आधार पर है। संबंधित व्यक्ति के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और पुलिस जांच का निष्कर्ष आना शेष है।

#UPPolice #HardoiPolice #MYogiAdityanath #highlightseveryonefollowers 

 

UP Police Pro Cell Hardoi Mukesh Viral Creator