दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा पर अश्वनी पटेल ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, त्यौहार को भाईचारे के साथ मिलकर मनाने का दिया संदेश

हरदोई। 159 बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के संभावित प्रत्याशी अश्वनी पटेल ने दीपावली एवं कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियों, प्रकाश और नई उम्मीदों का त्योहार है। यह पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ मिल-जुलकर रहने का संदेश देता है। वहीं कार्तिक पूर्णिमा का पर्व आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है।
अश्वनी पटेल ने कामना की कि दीपावली का पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। प्रत्येक घर खुशियों से रोशन हो और क्षेत्र में आपसी सौहार्द, एकता एवं भाईचारे की भावना मजबूत हो। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों के उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की।