माधौगंज नगर पंचायत अध्यक्ष अनुराग मिश्रा का दिवाली पर आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश, क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं, बोले- सदैव जनसेवा के लिए तत्पर

हरदोई। धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के पावन अवसर पर नगर पंचायत माधौगंज के अध्यक्ष अनुराग मिश्रा ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि त्योहार हमारी संस्कृति, परंपराओं और आपसी भाईचारे के प्रतीक हैं। इन पर्वों के माध्यम से समाज में प्रेम, सद्भाव और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना मजबूत होती है।
उन्होंने सभी से त्योहारों को आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। साथ ही कामना की कि दीपावली का पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
अनुराग मिश्रा ने कहा, नगर पंचायत क्षेत्र में नागरिकों की सुविधाओं और आवश्यक सेवाओं को बेहतर बनाए रखना सामूहिक जिम्मेदारी है। नगर पंचायत माधौगंज जनसेवा के कार्यों के लिए सदैव तत्पर है।