डा. सुधांशु त्रिपाठी ने नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा को भेजी बधाई

डा. सुधांशु त्रिपाठी ने नई प्रदेश 

अध्यक्ष को भेजी बधाई

 

झांसी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव डा. सुधांशु त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा ?मोना?, कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र निषाद एवं आलोक प्रसाद तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल के नवनियुक्त नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भेजी हैं।

डा.त्रिपाठी ने उम्मीद जताई कि इन सभी नेताओं के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा, मजबूती और नई दिशा मिलेगी। जनहित के मुद्दों पर संघर्ष और जनसेवा का संकल्प और मजबूत होगा। उन्होंने उम्मीदभरे लहजे में कहा कि इन नेताओं का यह नया कार्यकाल जनसेवा, संगठन की मजबूती और जनहित के संघर्ष का स्वर्णिम अध्याय बनेगा। आगे कांग्रेस संगठन मजबूत होगा। जनहित की आवाज़ भी और बुलंद होगी।