जॉन्सगंज फाटक 9 सितंबर को 8 घंटे रहेगा बंद रेल पैनल बिछाने और आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते सड़क यातायात रहेगा प्रभावित

अजमेर। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में अजमेर?आदर्शनगर रेलखंड पर स्थित समपार फाटक संख्या 01/स्पेशल (जॉन्सगंज फाटक) बुधवार, 9 सितंबर 2026 को आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा।

रेलवे के अनुसार जॉन्सगंज और कैरिज वर्कशॉप के मध्य स्थित इस समपार पर रेल पैनल बिछाने का कार्य किया जाना है। इसके चलते फाटक सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक, करीब आठ घंटे, आम यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेगा।

रेल प्रशासन ने वाहन चालकों और आमजन से अपील की है कि फाटक बंद रहने की अवधि में आवागमन के लिए नारीशाला मार्ग अथवा अन्य वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। रेलवे ने कहा कि आवश्यक कार्य पूरा होने के बाद फाटक को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।