जिला अपराध निरोधक समिति द्वारा आयोजित यातायात जागरूकता गोष्ठी में लोगों को किया गया जागरूक 

समिति के नए पदाधिकारियों का प्रतीक चिन्ह देकर किया गया सम्मान

फतेहपुर। जिला अपराध निरोधक समिति द्वारा शहर क्षेत्र के लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कॉलेज में यातायात जागरूकता गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अच्छे कार्य हेतु प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट न्याय मंत्री राधेश्याम गुप्ता, यातायात प्रभारी केसरी प्रसाद यादव एवं चौकी इंचार्ज मुरनटोला उत्कर्ष कुमार सिंह मौजूद रहे। समिति के सचिव एवं जेल पर्यवेक्षक बिपिन बिहारी शरण ने अतिथि के रूप में आए आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए �समिति के द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी कहा की प्रशासन एवं पुलिस के साथ अपराध निरोधक समिति जनता के बीच सामंजस्य स्थापित करने के लिए �सेतु का काम करती है गोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री राधेश्याम गुप्ता ने करते हुए कहा कि आम जनमानस को जागरूक करना होगा तभी अपराध में कमी आएगी । गोष्ठी में यातायात प्रभारी केसरी प्रसाद यादव ने यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि हम सबको अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करना होगा ताकि कोई अपराधी न बन सके। कार्यक्रम के दौरान यातायात जागरूकता हस्ताक्षर अभियान चलाया गया । गोष्ठी में समिति के सचिव एवं जेल पर्यवेक्षक बिपिन बिहारी शरण ने आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। गोष्टी का कुशल संचालन अरुण जायसवाल एडवोकेट ने किया। गोष्ठी में मुख्य रूप से समिति के संयोजक जयप्रकाश सिद्धराज , चौकी इंचार्ज उत्कर्ष कुमार सिंह, व्यापार मंडल के अध्यक्ष बृजेश सोनी, फरहत अली सिद्दीकी, शेर आलम, विनोद गुप्ता, शैलेंद्र शरन सिम्पल, अरुण जायसवाल एडवोकेट,कैलाश चंद पुरवार , लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, जितेंद्र त्रिवेदी , बृजेंद्र सिंह,सुधीर शिवहरे, कैलाश चद पुरवार , अभिषेक सैनी, अनुराग मिश्रा,आशीष मिश्रा , गोलू पुरवार राधेश्याम हयारण, दिनेश विश्वकर्मा , रामधनी सिंह , मोहम्मद आसिफ, धर्मेंद्र गुप्ता, दिवाकर जायसवाल बालमुकुंद शिवहरे रामस्वरूप गुप्ता, वीरेंद्र साहू, गौरव गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, रमेश विद्यार्थी विद्यालय के प्रधानाचार्य अमिताभ बिहारी शरण मौजूद रहे.