25 अक्टूबर को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा कायस्थ मेधा अलंकरण समारोह आयोजित करेगी: डॉ अनुराग श्रीवास्तव

श्री चित्रगुप्त भगवान की पूजन आरती कार्यक्रम आयोजित किया गया

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान व जिलाध्यक्ष डॉ अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में श्री बिहारी जी मोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में स्थित श्री चित्रगुप्त भगवान की पूजन आरती कार्यक्रम आयोजित किया गया।सर्वप्रथम मंदिर परिसर की साफ सफाई की गई ततपश्चात भगवान श्री चित्रगुप्त जी को माल्यार्पण, वस्त्र व मोतियों की माला से सुशोभित किया गया।फिर उपस्थित सभी लोगों ने पुष्पांजलि दी और आरती की गई और प्रसाद वितरण भी हुआ।अंत में जिलाध्यक्ष डॉ अनुराग ने बताया कि आगामी 25 अक्टूबर को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा कायस्थ मेधा अलंकरण समारोह आयोजित करेगी। जिसमें कायस्थ समाज के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 80%से अधिक अंक लाने वाले मेधावियों को राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की उपस्थिति में सम्मानित किया जाएगा।यह कार्यक्रम दिल्ली दरबार में प्रातः 11 बजे से होगा।डॉ अनुराग ने कहा कि कायस्थ समाज के जिन बच्चों के 80% से अधिक नम्बर हैं वह अपने अंकपत्र की छायाप्रति व्हाट्सएप नंबर 9335277480 पर 15 अक्टूबर तक भेज सकते हैं उक्त तिथि के बाद आए नामों को मेधावी सम्मान में शामिल नहीं किया जाएगा।इस अवसर पर हृदयेश श्रीवास्तव, सत्येंद्र श्रीवास्तव,ज्ञानप्रकाश, रतनसेन श्रीवास्तव,सत्यार्थ सिन्हा,विवेक सिन्हा,विकास श्री,यतीश रायजादा,डॉ श्रीमती अरुणा श्रीवास्तव, कैप्टन लाल जी श्रीवास्तव, कृष्णेन्द्र श्रीवास्तव,प्रखर,ऋषभ,सुरेश कुमार श्रीवास्तव,सुरेश चन्द्र सहित तमाम कायस्थ बन्धु उपस्थित रहे।