श्रेष्ठ फाउंडेशन सेवा संस्थान द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

समय सारणी बनाकर समय का सदुपयोग करें बच्चे - बाबू सिंह

विकासखंड ऐरायां के अंतर्गत श्रेष्ठ फाउंडेशन सेवा संस्थान द्वारा एम. फ़ैज़-ए-चमन मेमोरियल पब्लिक स्कूल, चौकी चौराहा, बहेरा, खागा, जनपद फतेहपुर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें साजिया बानो कक्षा सात प्रथम स्थान मोहिनी देवी कक्षा छह द्वितीय स्थान अंशु कक्षा छह द्वितीय स्थान शिवा कक्षा छह तृतीय स्थान निदा कक्षा छह सूरत सिंह कक्षा छह विवेक कुमार कक्षा आठ मोनिका कक्षा छह को सांत्वना पुरस्कार दिया गया जिसमें स्कूल बैग, डायरी, पेन, ज्योमेट्री बॉक्स, टिफिन बॉक्स, वॉटर बॉटल, के अलावा विजेता छात्रों को संस्था द्वारा प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर उत्साहवर्धन किया गया। संस्था के प्रबंधक बाबू सिंह खरहरा ने बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने के साथ अपने माता-पिता व गुरुजनों आपका हमेशा सम्मान करें और पढ़ाई के लिए समय सारणी बनाकर समय का सदुपयोग करें जैसी महत्वपूर्ण बातें बताईं प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान, बौद्धिक क्षमता एवं तार्किक सोच को विकसित करना तथा शिक्षा, विज्ञान, इतिहास, भूगोल, खेलकूद एवं समसामयिक विषयों के प्रति उनकी रुचि बढ़ाना है। संस्था ने सभी पदाधिकारियों से कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता की अपील की है। यह आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें ज्ञान के प्रति प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। संस्था के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष शिव सिंह सागर ने पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन किया इस अवसर पर ऐरायां ब्लॉक प्रभारी संतोष कुमार बादशाह, स्कूल के संचालक आरिफ, प्रधानाचार्य अजय कुमार श्रीवास्तव के अतिरिक्त पूरा शिक्षण स्टाफ मौजूद रहा।