खेरागढ़ में 27 सितंबर को लगेगा सर्व समाज का 9वां रक्तदान शिविर

पत्रकार सुमित गर्ग,

खेरागढ़। श्री राजपूत करणी सेना के तत्वावधान में रविवार, 27 सितंबर को राधा पैलेस खेरागढ़ में सर्व समाज के सहयोग से 9वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में सर्व समाज के लोग रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाने में अपना योगदान देंगे। शिविर संयोजक सुभाष चौहान ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है।

शिविर को लेकर चेयरमैन खेरागढ़ सुधीर गर्ग, जिला पंचायत सदस्य अनिल कुमार वैद्य, हरीश त्यागी, लेखराज पूनिया एवं सोलिस ट्रैक्टर एजेंसी परमार साहब ने लोगों से 27 सितंबर को राधा पैलेस में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की।

इस अवसर पर सुधीर गर्ग चेयरमैन खेरागढ़, मनीष मिश्रा बजाज ऑटो खेरागढ़, राजेश शर्मा आत्माराम ऑटो आगरा, डॉ. आरके सिंह अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेरागढ़, राजेश सिकरवार, प्रवीण सिकरवार एवं जितेंद्र सिंह राजपूत प्रधान बुरहरा ने भी लोगों से रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

आइए, हम सब मिलकर रक्तदान करें और किसी के अनमोल जीवन को बचाने में सहभागी बनें।