केनरा बैंक का बकाया पड़ा भारी, तहसील प्रशासन ने कुर्क की कृषि भूमि

सुमित गर्ग पत्रकार,

बकाया जमा न करने पर कृषि भूमि कुर्क, झंडी की कार्रवाई

खेरागढ़। केनरा बैंक एवं तहसील खेरागढ़ के बकायेदारों के विरुद्ध चल रही वसूली कार्रवाई के तहत शुक्रवार को एक बकायेदार की कृषि भूमि कुर्क कर झंडी की कार्रवाई की गई।

18 सितंबर 2026 को तहसीलदार महोदया खेरागढ़ के नेतृत्व में बकायेदार घूरेलाल पुत्र मोहन सिंह के विरुद्ध कार्रवाई की गई। बताया गया कि बकायेदार द्वारा बकाया धनराशि जमा नहीं किए जाने के कारण उसकी कृषि भूमि को कुर्क करते हुए झंडी की कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान खेरागढ़ केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक कृष्णा कुमार, मनोज त्यागी, संबंधित अमीन बृजेश कुमार, नेत्रपाल, राजकुमार, महेंद्र सिंह, देव प्रकाश, शुभ्यम मिश्रा, अनुसेवक पप्पू सिंह, संबंधित लेखपाल, बैंक मैनेजर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।