एटा/जलेसर: नीलम प्रजापति ने पात्र नए मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने एवं स्व-जनगणना हेतु किया घर-घर संपर्क।

*एटा/जलेसर: नीलम प्रजापति ने पात्र नए मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने एवं स्व-जनगणना के लिए किया घर-घर संपर्क!*

*जलेसर, एटा।* चुनाव आयोग द्वारा संचालित मतदाता जोड़ो अभियान के तहत 28 एवं 29 नवंबर को आयोजित विशेष अभियान के दौरान पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के उद्देश्य से घर-घर संपर्क किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ एवं सदस्य जिला कार्य समिति भाजपा एटा नीलम प्रजापति ने घर-घर पहुंचकर पात्र नए मतदाताओं के फार्म संख्या-6 भरवाए तथा उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।

नीलम प्रजापति ने मोबाइल के माध्यम से जनगणना की वेबसाइट खोलकर नागरिकों को स्व-जनगणना करने की प्रक्रिया भी समझाई। उन्होंने बताया कि स्व-जनगणना एवं जनगणना प्रगणकों और बीएलओ के कार्य में सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग मिलने से कार्य को सुगमता से पूरा करने में मदद मिलेगी। साथ ही समयबद्ध तरीके से जनगणना कार्य संपन्न कराने में भी सहयोग प्राप्त होगा।

नीलम प्रजापति ने आम नागरिकों से अपील की कि मतदाता सूची में पात्र नागरिकों का नाम दर्ज कराने तथा जनगणना कार्य में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें और संबंधित प्रगणकों एवं बीएलओ का सहयोग करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रह जाए।

उन्होंने बताया कि यदि कोई नागरिक स्वयं स्व-जनगणना करने में असमर्थ है, तो जनगणना प्रगणक को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए परिवार से संबंधित विवरण पहले से तैयार रखें। इनमें परिवार के मुखिया का नाम, पिता का नाम, आधार संबंधी जानकारी, परिवार के सदस्यों के मोबाइल नंबर, वोटर आईडी, विवाह के समय की उम्र, महिलाओं के माता-पिता का नाम एवं पता, शैक्षिक योग्यता, नौकरी अथवा व्यवसाय तथा बैंक खातों की संख्या जैसी जानकारी शामिल है।�

*रिपोर्ट: रमेश जादौन जलेसर, एटा*