एटा: अनिल कठेरिया बने भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, समर्थकों ने दी बधाई।

*एटा: अनिल कठेरिया बने भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, समर्थकों ने दी बधाई!*


एटा। जनपद में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन का विस्तार करते हुए अनिल कठेरिया को भाजपा अनुसूचित मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें यह जिम्मेदारी भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार दिवाकर द्वारा सौंपी गई है।

जिला उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर अनिल कठेरिया ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी लगन एवं मेहनत से कार्य करेंगे।

अनिल कठेरिया को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी मिलते ही उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। स्थानीय लोगों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

*रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।*