एटा/अवागढ: एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर में पशुपालकों को दिया वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन करने का प्रशिक्षण।

� *एटा/अवागढ: एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर में पशुपालकों को दिया वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन करने का प्रशिक्षण।*

�

�

ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में पशुओं के स्वास्थ्य, टीकाकरण और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की दी गई जानकारी।�

�

अवागढ़। पशुपालकों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन करने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को विकासखंड अवागढ़ में ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय पशुपालक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में पशुपालकों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान पशुपालकों को पशुओं के बेहतर रखरखाव, संतुलित आहार, नियमित टीकाकरण, बीमारियों से बचाव तथा दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

�

कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी अरुण मौली, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामप्रकाश शर्मा के निर्देशन में किया गया। डॉ. वीरेंद्र सिंह के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में पशुपालन विभाग के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने पशुपालकों को विभागीय योजनाओं तथा आधुनिक पशुपालन पद्धतियों की जानकारी दी।

�

प्रशिक्षण में डॉ. गोविंद सिंह, डॉ. सौरभ कुलश्रेष्ठ, डॉ. उत्तम सिंह, संजीव कुमार, राखी, रवि शेखर सिंह, महेश, सुशील कुमार, अखिल कुमार, शिवम कुमार एवं रामगोपाल सिंह सहित पशुपालन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

�

विशेषज्ञों ने बताया कि पशुओं को स्वस्थ रखने के लिए समय-समय पर टीकाकरण कराना, पौष्टिक चारा उपलब्ध कराना तथा स्वच्छ पेयजल देना आवश्यक है। पशुओं में किसी भी प्रकार के रोग के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल पशु चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। पशुपालकों को बताया गया कि वैज्ञानिक तरीके से पशुओं की देखभाल करने से दुग्ध उत्पादन में वृद्धि होती है और पशुपालकों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।

�

कार्यक्रम में उपस्थित पशुपालकों को पशुपालन को आय का बेहतर साधन बनाने के लिए विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने तथा आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

�

रिपोर्ट: रमेश जादौन जलेसर, एटा।