आंवला रेलवे फाटक 24 अक्टूबर को 8 घंटे रहेगा बंद

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में इंजीनियरिंग अनुरक्षण कार्य के चलते मकरन्दपुर-घटपुरी रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित समपार संख्या 261/सी (आंवला गेट) पर 24 अक्टूबर को सड़क यातायात बंद रहेगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार, सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक इस फाटक से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।

इस दौरान सड़क यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में अलीगंज-बिशारतगंज रोड स्थित रमपुरा अंडरपास का इस्तेमाल किया जा सकेगा। रेलवे प्रशासन ने सड़क उपयोगकर्ताओं से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है। साथ ही, यातायात बंद रहने के कारण होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है।