Chandauli News:तीन बीडीओ के तबादले से चंदौली में हलचल, शहाबगंज के दिनेश सिंह पर फिर टिकी निगाहें दो बार निरस्त हो चुका है शहाबगंज बीडीओ का स्थानांतरण, तीसरी बार सूची में नाम आने के बाद उठे सवाल; क्या इस à¤

 

चंदौली। प्रदेश सरकार की ओर से सोमवार को खंड विकास अधिकारियों के बड़े पैमाने पर किए गए तबादले के बाद चंदौली जनपद में भी प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। जारी स्थानांतरण सूची में जिले में तैनात तीन खंड विकास अधिकारियों को गैर जनपद भेज दिया गया है। इसमें चंदौली में तैनात शशिकांत पाण्डेय को सोनभद्र, चकिया के खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार राय को सोनभद्र तथा शहाबगंज के बीडीओ दिनेश कुमार सिंह को गोरखपुर स्थानांतरित किया गया है। एक साथ तीन अधिकारियों के तबादले से जिले के विकास विभाग में हलचल तेज हो गई है। हालांकि, अभी तक इन तीनों विकास खंडों में नए अधिकारियों की तैनाती नहीं की गई है।

दो बार तबादला निरस्त, तीसरी बार सूची में नाम आने से बढ़ी चर्चा
चंदौली।इन तबादलों के बीच सबसे अधिक चर्चा शहाबगंज विकास खंड के बीडीओ दिनेश कुमार सिंह को लेकर हो रही है। बताया जाता है कि दिनेश कुमार सिंह तीन साल से अधिक समय से जिले के शहाबगंज विकास खंड में तैनात हैं। इससे पहले भी उनका दो बार स्थानांतरण किया गया था, लेकिन दोनों ही बार आदेश निरस्त हो गया और वह शहाबगंज में ही बने रहे। अब तीसरी बार जारी हुई तबादला सूची में उनका नाम शामिल होने के बाद एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

क्या इस बार दिल्ली तक पहुंचेगी सफेदपोशों की पैरवी?
चंदौली।शहाबगंज बीडीओ के पूर्व में हुए तबादलों के निरस्त होने को लेकर क्षेत्र में पहले से ही चर्चाएं होती रही हैं। अबकी बार शासन की सूची में नाम आने के बाद लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या इस बार भी दिनेश कुमार सिंह का स्थानांतरण रुकवाने के लिए सफेदपोशों की ओर से दिल्ली तक पैरवी की जाएगी या फिर शासन का आदेश प्रभावी रहेगा और उन्हें जिले से बाहर जाना पड़ेगा।

फिलहाल, तीसरी बार जारी हुई तबादला सूची के बाद शहाबगंज में दिनेश सिंह की तैनाती को लेकर चर्चाएं तेज हैं। वहीं, चकिया, शहाबगंज और चंदौली विकास खंडों में नए बीडीओ की तैनाती कब होगी, इस पर भी विकास विभाग और क्षेत्रीय लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं।