Chandauli News:छठ से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 37 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले एसपी आकाश पटेल ने जारी किया तबादला आदेश, कई चौकी प्रभारी हटाए गए तो कई को मिली नई जिम्मेदारी

चकिया समेत जिले के विभिन्न थानों में हुआ बड़ा बदलाव

चकिया। छठ महापर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के साथ ही जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। एसपी ने 37 उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई तैनाती दी है। जारी स्थानांतरण सूची में कई चौकी प्रभारियों को भी इधर से उधर किया गया है। वहीं कई उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फेरबदल से जिले के विभिन्न थानों की पुलिस व्यवस्था में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा।

इन उपनिरीक्षकों को मिली नई तैनाती

जारी सूची के अनुसार उपनिरीक्षक अवधेश नारायण को सैयदराजा से सकलडीहा, सतीश प्रकाश को मुगलसराय से शहाबगंज, अमित कुमार सिंह को ताराजीवनपुर चौकी से चकिया, अनिल कुमार यादव को आलूमिल चौकी से इलिया, मनोज कुमार राय को अलीनगर से नौगढ़ तथा राकेश कुमार सिंह को अलीनगर से शहाबगंज भेजा गया है।

राजेंद्र प्रसाद यादव को धीना से अलीनगर, अमित कुमार सिंह को मारूफपुर चौकी से चकिया, जगदीश प्रसाद और राम बिहारी सिंह को बलुआ से चकिया, अर्जुन को अलीनगर से शहाबगंज, गोपाल तिवारी को सकलडीहा से शहाबगंज, प्रेम शंकर यादव को धानापुर से अलीनगर, ताराचंद सिंह को धीना से शहाबगंज तथा राम प्रकाश यादव को बलुआ से शहाबगंज भेजा गया है।

इसी क्रम में धर्मदेव यादव को बलुआ से नौगढ़, चंद्रशेखर चौहान और प्रेमचंद यादव को चकिया से धीना, साहबुद्दीन यादव को इलिया से सकलडीहा, संतोष कुमार सिंह और शशिकांत को शहाबगंज से धीना, ओम प्रकाश सिंह को नौगढ़ से सकलडीहा, मनोज कुमार यादव को नौगढ़ से बलुआ तथा वीरेंद्र यादव को चकरघट्टा से बलुआ भेजा गया है।

मोहम्मद अरशद को मुगलसराय से शिकारगंज चौकी थाना चकिया, देवेश चंद्र तिवारी को अलीनगर से चकरघट्टा, जगदीश कुमार यादव को सकलडीहा से चकरघट्टा, कृष्ण कुमार मिश्र और जयराम सिंह को धीना से नौगढ़, जमीलुद्दीन खां को बलुआ से चकिया, कमलाकांत राम को शहाबगंज से बलुआ तथा इंद्रासन सिंह को अलीनगर से चकिया भेजा गया है।

वहीं अनिल कुमार यादव को धीना से इलिया, मोहम्मद असलम शाह को चंदौली से धीना, महेंद्र दूबे को शहाबगंज से सकलडीहा, सुरेश प्रकाश सिंह को महुंजी चौकी थाना धीना से शहाबगंज तथा महेंद्र प्रसाद तिवारी को चकरघट्टा से बलुआ में नई तैनाती दी गई है।

पुलिस अधीक्षक के इस बड़े फेरबदल को छठ महापर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने की महत्वपूर्ण कवायद माना जा रहा है। अब नई तैनाती के बाद सभी उपनिरीक्षकों के सामने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी होगी।