मॉर्निंग स्टार स्कूल में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती मनाया गया* 


कांकेर, छत्तीसगढ़ - मॉर्निंग स्टार स्कूल में आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संचालक श्री मनोज सिंह राजपूत, प्राचार्य श्रीमती नगीना खान और अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित हुए। संचालक मनोज सिंह राजपूत द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पूजा-अर्चना की गई। संचालक मनोज सिंह राजपूत ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन और कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।प्राचार्य श्रीमती नगीना खान ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।लीना राजपूत,संभवी अत्री,रामकी पटेल,हिमेश्वरी धनकर,अनीता शोरी,शबाना खान,सादिया अंजुम,प्रियंकाइस जयंती के माध्यम से विद्यालय ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के समाज में योगदान और उनके आदर्शों को याद किया।
मॉर्निंग स्टार स्कूल कांकेर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन एक सफल और यादगार आयोजन था, जिसने विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों को डॉक्टर अंबेडकर के आदर्शों और कार्यों से प्रेरित किया