साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़

साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़

सौरभ बाजपेयी ब्यूरो चीफ
फर्जी बैंक खाते खुलवाकर ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा


रायबरेली पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना डीह, साइबर थाना और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने एक साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश किया है।

गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग धोखाधड़ी के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करते थे। इनका मुख्य काम लोगों को झांसा देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाना था। इन खातों का उपयोग साइबर फ्रॉड में किया जाता था।

पुलिस अधीक्षक रायबरेली डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।