चकिया।भाजपा ने मंडल महामंत्री को सौंपी अहम जिम्मेदारी, इस मंडल के बनाए गए नवनिर्वाचित अध्यक्ष,बधाई देने वालों का लगा तांता,इनकी पत्नी भी हैं नगर की सभासद

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चकिया/शहाबगंज।भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन को मजबूत करने के लिए मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधियों की नई सूची जारी की है। पार्टी ने विभिन्न मंडलों की जिम्मेदारी तय करते हुए, आगामी चुनावों के लिए संगठन को तैयार करने का उद्देश्य रखा है। नए नियुक्त मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि पार्टी की विचारधारा और कार्यों को उच्च स्तर तक पहुंचाकर, संगठन को मजबूती देंगे। भाजपा का यह कदम संगठन को नई दिशा देने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जिसमें मुख्य रूप से चकिया विधानसभा के अंतर्गत आने वाले मंडल चकिया का संदीप गुप्ता आशु को नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। वही चकिया दक्षिणी मंडल का त्रिलोकी प्रसाद बिन्द को नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। वही मंडल के इन दोनों नवनिर्वाचित अध्यक्षों को बधाई देने वालों का तांता लग गया। मंडल के अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ताओं सहित तमाम युवाओं ने नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता आंसू के आवास पर पहुंच कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दिया। वही नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने कहा कि जिस तरीके से पार्टी में भरोसा जताते हुए मंडल में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।पार्टी के उम्मीदों पर खरे उतरते हुए जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जाएगा। इस दौरान शुभम मोदनवाल, बबलू चौहान, दिनेश कसौधन, मनीष जायसवाल मनोज जायसवाल दीपक चौहान विष्णु जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

*व्यापारियों ने आतिशबाजी व बैंड बाजे के साथ किया मंडल अध्यक्ष का स्वागत*
वही संदीप गुप्ता आशु के मंडल अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नगर के व्यापारी व उनके चाहने वालों में हर्ष का माहौल व्याप्त है। नगर के गांधी पार्क तिराहे पर व्यापारी व पार्टी के पदाधिकारी ने संदीप गुप्ता का माल्यार्पण करने के साथ ही तिराहे पर आतिशबाजी व बैंड बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। और उन्हें मंडल अध्यक्ष बनाए जाने की बधाई दी। इस दौरान नगर के सभासद केसरी नंदन,व्यापारी नेता कैलाश जायसवाल, समाजसेवी आलोक जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, सुजीत जायसवाल, प्रमोद कुशवाहा, प्यारे सोनकर,बाबी केसरी,सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

*नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष की पत्नी भी हैं सभासद*
आपको बता दें कि चकिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 निवासी व भाजपा के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता आंसू को पार्टी में चकिया मंडल का मंडल अध्यक्ष बनाया है। हालांकि नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 से उनकी पत्नी ज्योति गुप्ता भी भाजपा से वर्तमान में सभासद हैं। इसके बाद अब इनको भी पार्टी ने पार्टी ने अहम जिम्मेदारी दी है।

*शहाबगंज मंडल में रिंकू पर एक बार फिर भाजपा ने बताया भरोसा,दोबारा बने मंडल अध्यक्ष*
आपको बताते चलें कि पार्टी कशिश नेतृत्व में जनपद के चारों विधानसभा के मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा की है। जिस क्रम में शहाबगंज मंडल में एक बार फिर रिंकू विश्वकर्मा को नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। हालांकि यह माना जा रहा है कि रिंकू के द्वारा पार्टी के लिए लगातार किए जा रहे मेहनत व अच्छे कार्यों का नतीजा है कि पार्टी ने उन पर दोबारा भरोसा जताते हुए उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी है। रिंकू विश्वकर्मा ने बताया कि पार्टी ने जिस तरीके से दोबारा जिम्मेदारी सौंपी है पार्टी के निर्देशों के क्रम में बेहतर कार्य करते हुए जिम्मेदारियां का निर्वहन बखूबी निभाया जाएगा।