मैनपुरी का सुदिती ग्लोबल बनेगा ऐतिहासिक क्षणों का गवाह

सीबीएसई, नेशनल खो - खो प्रतियोगिता 2023 का आयोजक बना सुदिती ग्लोबल एकेडमी

पंकज शाक्य

मैनपुरी- शुक्रवार को मैनपुरी शहर के प्रमुख विद्यालयों में से एक सुदिती ग्लोबल एकेडमी में नेशनल खो - खो प्रतियोगिता 2023 के होने वाले आयोजन को लेकर विद्यालय प्रबंधन की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। वहीं इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विद्यालय के वरिष्ठ प्रधानाचार्य ने मीडिया को जानकारी देते हुए अंत में दीपावली की शुभकामनाएं दी।

वहीं इस दौरान उक्त विद्यालय के वरिष्ठ प्रधानाचार्य डॉ. राम मोहन ने जानकारी देते हुए बताया कि यह एक अत्यंत हर्ष का विषय है कि इस राष्ट्रीय खो - खो प्रतियोगिता का आयोजन मैनपुरी शहर में पहली बार किया जा रहा है। अक्सर इस तरह के आयोजन देश के महानगरों में ही होते थे। लेकिन इस बार सुदिती ग्लोबल एकेडमी के कठिन परिश्रम और प्रयासों के बाद यह आयोजन यहां पर हो रहा है। विद्यालय में होने वाले इस आयोजन से न केवल विद्यालय के छात्र लाभान्वित होंगे। बल्कि समूचे क्षेत्र के विद्यार्थियों को देश और उच्च स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करके और उनमें विजयी होकर की प्रेरणा भी प्राप्त होगी।

दुबई सिर्फ दुबई नहीं बल्कि भारत भी दुबई है और मैनपुरी भी दुबई से कम नहीं - श्री मोहन

वहीं आगे उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि हम इस खो - खो प्रतियोगिता के आयोजन में आने वाले सभी प्रतियोगियों के खाने से लेकर रहने और खेलने की व्यवस्था कर रहे हैं कि हमारे यहां कुछ प्रतियोगी दुबई से भी भाग लेने आ रहे हैं। दुबई से आने वाले प्रतियोगियों को लगे कि जो व्यवस्थाएं हमारे दुबई में हैं वह भारत में भी हैं। बल्कि मैनपुरी भी व्यवस्थाओं को लेकर दुबई से कम नहीं है।

चार दिवसीय प्रतियोगिता का होगा आयोजन - डॉ. लव मोहन

जिसके बाद उक्त विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. लव मोहन ने कहा कि यह अत्यंत खुशी का विषय है कि सीबीएसई बोर्ड में जनपद मैनपुरी के सुदिती ग्लोबल एकेडमी में पहली बार खो - खो प्रतियोगिता 2023 का आयोजन होने जा रहा हैं। यह प्रतियोगिता 18 नवंबर से लेकर 21 नवंबर तक यानी कि कुल चार दिन तक चलेगी।

इन विद्यालयों की टीम लेगी प्रतिभाग

वहीं इस चार दिवसीय खो - खो प्रतियोगिता में सुदिती ग्लोबल एकेडमी मैनपुरी, मयूर पब्लिक स्कूल नई दिल्ली, माउंट कॉम्प्लेक्स स्कूल नई दिल्ली, बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती विद्या मंदिर मेरठ, लीलावती रामगोपाल सरस्वती विद्या मंदिर गाजियाबाद, श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल लुधियाना, शिफली इंटरनेशनल स्कूल लुधियाना, महर्षि दयानंद आदर्श विद्यालय चंडीगढ़, होली मैरी स्कूल पटियाला, डी.ए.वी. सिरमौर, सीनियर सेकेंडरी स्कूल पआंटा साहिब, गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पआंटा साहिब, यदुवंशी शिक्षा निकेतन महेंद्रगढ़, गुरुकुल हाई स्कूल रोहतक, श्रीमती मनीबा चुन्नीलाल विद्या भवन भरूच, एस बी आर महेश्वरी विद्यापीठ सूरत, एस आई सी ए सीनियर सेकेंडरी स्कूल इंदौर, सरस्वती विद्या मंदिर भोपाल समेत संपूर्ण भारत के विभिन्न राज्यों की 41 टीम तथा अन्य देशों जैसे कि ओमान, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, कतर, दोहा आदि देशों की टीमें भी प्रतिभाग करेंगी। जिनमें इंडियन स्कूल अल माबेला, सल्तनत ऑफ़ ओमान, इंडियन स्कूल सल्तनत ऑफ़ ओमान, अबू धाबी से सनराइज इंग्लिश स्कूल, अबू धाबी इंग्लिश स्कूल आदि विद्यालयों की टीम इस प्रतियोगिता में अपना प्रतिभाग करेंगे।

विद्यालय और क्षेत्र के लिए गौरव का विषय

वहीं आगे श्री मोहन ने कहा कि इस प्रतियोगिता का आयोजन हमारे जनपद और विद्यालय के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसके सफल क्रियान्वयन विद्यालय और पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।

क्या बोलीं विद्यालय की प्रशासनिक प्रधानाचार्य डॉ कुसुम मोहन

वही विद्यालय की प्रशासनिक प्रधानाचार्य डॉक्टर कुसुम मोहन ने इस प्रतियोगिता की तैयारी के बारे में जानकारी देते हुए बताया के यह हमारे जिला एवं विद्यालय के लिए बहुत ही गौरव का विषय है हमारे विद्यालय में खो-खो की नेशनल स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है इसमें हम सभी का दायित्व है कि इस महोत्सव में पूरे जोश एवं उत्साह से प्रतिभा करें सभी प्रतिभागियों और आगुंतकों का स्वागत करने के लिए विद्यालय सूती ग्लोबल अकैडमी पूरी तरह से तैयार है सुदिति परिवार यश निश्चित कर रहा है कि यह अर्जुन पूरी तरह से विश्व स्तरीय मानकों के अनुरूप हो एवं किसी भी खिलाड़ी कोच या टीम मैनेजर रेफरी आप जरूर आज को किसी भी तरह की सरदार ना होने पाए इसके लिए हम तन मन धन हर तरीके के प्रयास करूंगी।