12वीं के साथ NEET 2026 में शानदार सफलता, 560 अंक हासिल कर मैनपुरी का बढ़ाया मान

12वीं के साथ NEET 2026 में शानदार सफलता, 560 अंक हासिल कर मैनपुरी का बढ़ाया मान


मैनपुरी के प्रतिभाशाली छात्रा इशिता शर्मा सुमित्रा मैरिज होम के सामने, देवी बाईपास रोड, मैनपुरी।
ने पहली ही कोशिश में 12वीं कक्षा के साथ NEET 2026 परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए 720 में से 560 अंक हासिल किए हैं। इस उपलब्धि के साथ उनका ऑल इंडिया रैंक (AIR) 29,695 तथा 98.48 परसेंटाइल रहा।
छात्रा ने इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। बोर्ड परीक्षा और देश की सबसे कठिन मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में एक साथ शानदार सफलता हासिल कर उन्होंने अपने परिवार और मैनपुरी जनपद का नाम रोशन किया है।
इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता, शिक्षकों और निरंतर मेहनत को दिया। परिवार में खुशी का माहौल है और शुभचिंतकों द्वारा लगातार बधाइयाँ दी जा रही हैं।
इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है