शहर की स्वयंसेवी संस्थाओं को एक प्लेटफार्म प्रदान कर रही है मुस्कुराए कानपुर फोरम

कानपुर। अर्मापुर पीजी कॉलेज कानपुर में मुस्कुराए कानपुर फोरम के संयुक्त तत्वाधान में आत्मनिर्भर भारत में महिलाओं की भूमिका विषय पर संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक डॉ अरुण पाठक डॉ सुधांशु राय एवं प्राचार्य डॉ गायत्री सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुस्कुराए कानपुर के संस्थापक डॉ सुधांशु राय ने बताया कि मुस्कुराए कानपुर फोरम पर कानपुर शहर की लगभग 30 स्वयंसेवी संस्थाएं सम्मिलित है और सभी संस्थाओं ने सम्मिलित रूप से कार्य करना प्रारंभ किया है जो कि शहर के लिए एक रचनात्मक पहल है, जब समस्त संस्थाएं एक कॉमन उद्देश्य के साथ कार्य कर रहे हैं और जिनका मकसद कानपुर शहर को मुस्कुराता हुआ स्वरूप प्रदान करना हैl उन्होंने सफल व्यक्ति के बारे में बताते हुए कहा कि सफल व्यक्ति में टाइम मैनेजमेंट की क्वालिटी होती है और वह एक समय पर कई जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकता है महिलाओं में यह प्रतिभा जन्मजात होती हैlमुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद डॉ अरुण पाठक ने कहा कि अगर हमें अपने देश को आत्मनिर्भर बनाना है तो महिलाओं को आगे आना है सांस्कृतिक भारत बनाना है तो भी महिलाओं को आगे आना है उन्होंने कहा मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है जब मनुष्य समाज से अपने को अलग कर लेता है तो मानव से दानव बनने की प्रक्रिया में शामिल हो जाता है विशिष्ट अतिथि ए एन डी कॉलेज के प्राचार्य डॉ ऋतंभरा स्वरूप ने कहा महिला एक कुशल प्रबंधक है इसके बिना सृष्टि अधूरी है कानपुर विद्या मंदिर पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ मृदुला शुक्ला ने कहा की तमीज तहजीब और अदब हमेशा बोलती है उन्होंने कहा वर्तमान समय में महिला को रानी लक्ष्मीबाई किरण बेदी की छवि मन में रखनी होगी हमें चिंतनशील बनना होगा lकानपुर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीकमचंद सेठिया ने मुस्कुराए कानपुर के पहल को एक सकारात्मक दृष्टिकोण बतायाl आयुध निर्माणी की अधिकारी श्रीमती अर्चना सिंह ने कहा आज के समय में हम बेटियों को शिक्षित कर समाज की रीढ़ को मजबूत कर सकते हैं मुस्कुराए कानपुर की सह अध्यक्ष और पीएसआईटी के उपाध्यक्ष श्रीमती निर्मला सिंह ने कहां आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है और यह शहर का सौभाग्य है सभी महिला और पुरुष मिलकर कार्य कर रहे हैं और कानपुर को मुस्कुराने का प्रयास करवा रहे हैंl इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं डॉक्टर ऋतंभरा स्वरूप डॉक्टर मृदुला शुक्ला डॉ निर्मला सिंह अन्नपूर्णा बाजपेई नैना सिंह चौहान रेखा रानी दिवाकर डॉक्टर गरिमा जैन डॉक्टर कामायनी शर्मा डॉ मीनाक्षी अनुराग दीप्ति सिंह वंदना सिंह गुंजन शर्मा शिखा शुक्ला को प्रमाण पत्र एवं शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गयाlअध्यक्षीय उद्बोधन में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ गायत्री सिंह ने कहा कि महिलाओं को सशक्त स्वयं ईश्वर ने बना कर भेजा है महिला को इस बात को समझना चाहिए उन्होंने कहा कि हर महिला एक अच्छी ग्रहणी मां बहन बेटी बहू पत्नी और मैनेजर होती है। कार्यक्रम का संयोजन डॉ कामायनी शर्मा एवं संचालन डॉक्टर निशि द्विवेदी ने कियाlइस अवसर पर डॉक्टर कल्पना सिंह डॉक्टर सारिका त्रिपाठी लायंस गवर्नर श्री गोपाल तुलस्यान प्रमुख सलाहकार संजीव चतुर्वेदी कोऑर्डिनेटर पूजा गुप्ता कोषाध्यक्ष सिमरनजीत सिंह असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर अमित बाजपेई डॉक्टर सारिका सिंह डॉक्टर सारिका वाजपेई रेखा देवी लता सिंह अनुराधा सुरभि द्विवेदी विनीता अग्रवाल अनुराधा सिंह पूनम बाजपेई आशुतोष बाजपाई पंकज शर्मा रत्ना बाजपेई कृष्णा शर्मा सहित समस्त विभाग अध्यक्ष एवं शिक्षक गण सहित एनसीसी के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहेl