कोंग्रेस का दामन छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, विधायक आक्या ने किया स्वागत


चित्तौड़गढ़ जिले भर में जहा अभी तक कई कोंग्रेस कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधियों सहित पदाधिकारी कोंग्रेस छोड़ भाजपा आए है वही शुक्रवार को भाजपा की नीतियों व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशहित में किये कार्यो व विधायक चंद्रभान सिंह की कार्यशैली से प्रभावित हो ब्लॉक कॉंग्रेस की पूर्व महिला अध्यक्ष कांता व्यास ने अपनी टीम आशा ओझा व अन्य के साथ विधायक निवास पर विधायक के हाथों उपरना ओढ़ कर कोंग्रेस का दामन छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर नगर महामंत्री अनिल इनानी, कोषाध्यक्ष लोकेश त्रिपाठी, रश्मि सक्सेना व रेणु मिश्रा आदि भी उपस्थित थे।