सरकारी स्कूल में लाखों की चोरी का खुलासा


सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर बरामद किया चोरी का सामान

चित्तौड़गढ़, 31 जुलाई 2026। सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने डगला का खेड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुई चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गया दो छत पंखे, एक टैबलेट पीसी एवं यूपीएस बरामद किया है। मामले में एक नाबालिग को भी नामजद किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि 29 जून 2026 को प्रार्थीया लीला चांवला प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डगला का खेडा चितौडगढ द्वारा रिपोर्ट पेश कि सरकारी स्कुल कार्यालय व तीन कमरो से रात्रि मे ताले तोडकर दो स्मार्ट एलईडी, एक टेबलेट पीसी, एक पोर्टेबल साउण्ड, दो छत पंखे, यूपीएस व इन्वेटर बेट्री अज्ञात बदमाशान द्वारा चोरी कर ले गये। उक्त रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर चोरी की वारदात का खुलासा हेतु एक विशेष आसूचना टीम का गठन किया गया। आसूचना टीम मे थाना सदर चितौडगढ़ से एएसआई हिम्मत सिंह , कानि बलवन्त सिंह, गजेन्द्र सिंह व धर्मेन्द्र कुमार शामिल रहे। नकबजनी की वारदात में अज्ञात अभियुक्तगणो की तलाश हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा व वृत्ताधिकारी बृजेश सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी सदर चितौडगढ प्रेम सिंह के नेतृत्व में टीम उक्त घटना व अन्य सरकारी भवनो मे चोरी की वारदातो का खुलासा करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। प्रकरण मे गठीत टीम द्वारा अथक प्रयास कर अपने-अपने स्तर पर सूचना जुटाई गयी। गठित टीम द्वारा आसूचना का संकलन किया गया तथा घटना स्थल व अन्य चोरियो के तरीका वारदात का बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा तकनीकी साक्ष्य जुटाये गये तथा मुखबीर सूचना अनुसार गठित टीम द्वारा घटना मे सरिक आरोपी भगवान लाल सरगरा पिता कालु सरगरा उम्र 22 साल निवासी बोदियाना थाना चंदेरिया जिला चितौडगढ को डिटेन कर बाद पूछताछ के गिरफ्तार कर प्रकरण मे मसरूका माल दो छत पंखे, यूपीएस व एक टेबलेट पीसी बरामद किया जाकर करीब 03 लाख रू किमती का मशरूका माल बरामद व घटना मे सम्मलित एक नाबालिग आरोपी को नामजद किया गया। प्रकरण मे शेष मसरूका माल की बरामगदी के प्रयास जारी है और अन्य सरकारी भवनो मे हुयी चोरियो के संबध में पूछताछ व अनुसंधान जारी है।
पुलिस टीम- थानाधिकारी प्रेम सिंह , एएसआई हिम्मत सिंह,
कानि.बलवन्त सिंह,गजेन्द्र सिंह,धर्मेन्द्र कुमार,विनोद, शिवराम।