सोशल मीडिया पर पशु बलि एवं वन्यजीव शिकार के वीडियो वायरल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़, 30 जुलाई 2026। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भैंस के बच्चे की बलि एवं संरक्षित वन्यजीव खरगोश का निर्ममतापूर्वक शिकार कर उसके वीडियो वायरल करने के मामले में डीएसटी एवं थाना चंदेरिया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात में प्रयुक्त धारदार तलवार भी बरामद कर ली है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे है विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा, वृत्ताधिकारी ग्रामीण दिनेश सुखवाल के निर्देशन में डी.एस.टी टीम एवं पुलिस थाना चंदेरिया ने संयुक्त कार्यवाही की। 28 जुलाई 2026 को डीएसटी के एएसआई सूरज कुमार को प्रकाश राजपुरोहित, अध्यक्ष सुरभि गौ सेवा संस्थान, पाली (ग्रामीण) द्वारा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो की सूचना दी गई। इंस्टाग्राम पर शंकरलाल बागरिया नामक व्यक्ति द्वारा इंस्टाग्राम आईडी पर एक पाड़े (भैंस के बच्चे) को धारदार हथियार से काटकर उसकी निर्मम हत्या (बलि) का व एक जंगली खरगोश को जाल में फंसा कर अत्यंत बेरहमी से तड़पा-तड़पाकर उसकी निर्मम हत्या कर शिकार का वीडियो बनाया गया। सोशल मिडीया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम आईडी से उक्त दोनो विडियो वायरल किये गये। �के बारे में थानाधिकारी मधु कंवर को सूचना दी गई उक्त दोनो विडीयों के आधार पर शोभा बागरिया द्वारा धारदार हथियार से जीवित पाडे (भैंस का बच्चा) की गर्दन काट कर मारना तथा शंकर बागरिया द्वारा जीवित खरगोश को जाल में फसा कर पकड कर निर्मम रूप से मारना संज्ञेय अपराध की परिधि में आने से शोभा बागरिया के विरूद्ध अपराध राज. पशु और पक्षी बलि (प्रतिषेध) अधिनियम 1975 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 व आर्म्स एक्ट व धारा 325 बीएनएस 2023 एवं शंकर बागरिया के विरूद्ध अपराध वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 व धारा 325 बीएनएस 2023 का अपराध कारित करना पाया जाने से अभियुक्तगण शोभा लाल पिता हरिराम बागरिया निवासी आमोलिया थाना चंदेरिया 02 शंकर पिता हरजी बागरिया निवासी आमोलिया थाना चंदेरिया को डीएसटी चित्तौड़गढ़ एवं चंदेरिया पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर गिरफ्तार कर उक्त दोनों का पुलिस रिमांड प्राप्त कर पशु को मारने वाली धारदार तलवार बरामद की एवं प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान कर उक्त दोनों अभियुक्तों की क्राइम हिस्ट्री खंगाल कर इनके द्वारा कहां-कहां अपराध किए हैं के बारे में जानकारी की जाएगी जिससे प्रकरण में अन्य तथ्यों के सामने आने की संभावना है।
थाना चंदेरिया :- थानाधिकारी मधुकंवर राजपुरोहित,
हैड कांस्टेबल शक्ति सिंह,�
विक्रम सिंह , कांस्टेबल
शंकर लाल चालक,
अर्जुन लाल
डी.एस.टी. टीम :- एएसआई
सूरज कुमार, कांस्टेबल अरविंद,कृष्ण कांत, अशोक,जगदीश, शिशपाल, सुरेश सुंडा, देवेंद्र, वीरेंद्र