चित्तौडगढ शहर के सीक्रेट सिंगर..."> चित्तौडगढ शहर के सीक्रेट सिंगर..."> चित्तौडगढ शहर के सीक्रेट सिंगर...">

सीक्रेट सिंगर म्यूजिकल गू्रप के द्वारा ‘‘मातृ दिवस’’ पर गीतों का आयोजन


चित्तौडगढ शहर के सीक्रेट सिंगर म्यूजिकल गू्रप के द्वारा ??मातृ दिवसके उपलक्ष्य में ??एक गीतों से सजी शाम?? का आयोजन किया गया।
ग्रूप के संस्थापक बालेश गौड़ ने बताया कि अधिवक्ता संदीप सेठिया के मुख्य आतिथ्य मे दुर्ग स्थित हेरिटेज रिसोर्ट मे आयोजित गीतों से सजी शाम में मातृ दिवस थीमके गीतों के साथ साथ सदाबहार फिल्मी गीतों की प्रस्तुती दी गई।
ग्रूप के अध्यक्ष संजय कोदली ने बताया कि ग्रूप के सुर साधकों ने एक सक बढकर एक सुरिले गीतों की प्रस्तुती देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम मे बालेश गौड़ ने तू कितनी अच्छी हैसंजय कोदली ने बीते हुए लम्हों की कसक?? महेन्द्र शर्मा ने सूरज कब दूर गगन से, गणेश निन्दरवाल ने- तुमकों देखा तो ये ख्याल आया, संदीप सेठिया ने छु कर मेरे मन को, अल्का चतुर्वेदी ने दिल को हजार बार रोका , सविता गौड ने ये इश्क हाय बैठे बिठाए, मुकेश सपरा- चन्दन सा बदन, रितु भटनागर ने तेरी दिवानी, इशा कंवर ने मां मुझे अपने आंचल मे छिपा ले, निशा कौशिक ने यह तो सच है कि भगवान है, निर्मला निंदरवाल ने आ मेरी जान, चांदनी माथुर ने कैसी है पहली, राजेश व्यास ने मेरे टूटे हुए दिल से, सी.पी.शर्मा ने समां है सुहाना-सुहाना, राज सोनी ने मम्मा प्यारी मां , राजकुमार सोनी ने दिल हूं हंू करें, कैलाश लोठ ने मेरी भीगी-भीगी सी, विष्णु भारती ने कभी प्यासे को पानी, और गिरिश दीक्षित ने कोई जब तुम्हारा हृदय तोड दे गीतों की प्रस्तुती देकर पूरे वातावरण को संगीत की महक से महका दिया।
कार्यक्रम के तहत सीक्रेट सिंगर म्यूजिकल ग्रूप की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें अधिवक्ता संदीप सेठिया, राजेश भंडारी और रितु भटनागर ग्रूप के संरक्षक के रूप में चुने गये।
संस्थापक बालेश गौड़ के अनुसार अध्यक्ष पद पर संजय कोदली, संयोजक पद हेतु भगवतीलाल सालवी, आयोजन सचिव पद के लिए गणेश निंदरवाल, मिडिया प्रभारी पद हेतु महेन्द्र शर्मा, ऑडियो-विडियोग्राफी प्रभारी जितेन्द्र लोधी को नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम मे विडियोग्राफी जितेन्द्र लोधी द्वारा की गयी एवं संजय कोदली द्वारा श्रेष्ठ संचालन कर अपने संचालन प्रतिभा का लौहा मनवाया गया।